नाना पाटेकर की मां का अंतिम संस्कार,नहीं पहुंचा बॉलीवुड का कोई भी स्टार
नाना पाटेकर की मां अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचा कोई स्टार
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मां निर्मला पाटेकर का देहांत हो गया। 99 साल की उम्र में नाना पाटेकर की मां का निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के ओशिवारा श्मशान गृह में हुआ, लेकिन हैरान करने वाली थी कि दुख के घड़ी में नाना पाटेकर का साथ देने के लिए बॉलीवुड का कोई भी सितारा उनके घर नहीं पहुंचा। नाना और उनके बेटे मल्हार के अलावा बॉलीवुड से कोई भी स्टार उनकी मां की अंतिम यात्रा में शामिल नहीं हुआ और न ही उन्हें सांत्वना देने उनके घर पहुंचा।

नाना पाटेकर की मां का निधन
नाना पाटेकर की मां के निधन के वक्त खुद नाना घर पर मौजूद नहीं थे, लेकिन खबर मिलते ही वो फौरन घर पहुंचे। नाना के साथ उनका बेटा मल्हार मौजूद रहा। इस दौरान बॉलीवुड का कोई स्टार उनके घर नहीं पहुंचा। दरअसल तनुश्री दत्ता द्वारा यौन शोषण के आरोप लगाए जाने के बाद से बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोग उनसे नाराज है। MeToo के आरोपों के चलते उनके पास फिलहाल कोई काम नहीं है। नाना पाटेकर के साथ बॉलीवुड का कोई भी प्रोड्यूसर-डायरेक्टर काम नहीं करना चाह रहा है। इतना ही नहीं हाउसफुल-4 की शूटिंग भी कर ली थी, लेकिन लास्ट मोमेंट पर उन्हें फिल्म से अलग कर दिया गया। माना जा रहा है कि इन्हीं आरोपों के चलते बॉलीवुड स्टार उनके दुख में भी शामिल नहीं हुए।

बेटे के हाथ से गई फिल्म
नाना पाटेकर के गुस्से की वजह उनके बेटे मल्हार के हाथों से फिल्म निकल गई। दरअसल प्रकाश झा अपनी फिल्म से मल्हार को लॉन्च करने वाले थे, लेकिन नाना पाटेकर के साथ मनमुटाव के चलते प्रकाश झा ने मल्हार को झा के साथ काम करने से साफ मना कर दिया था।

MeToo के आरोपों से घिरे नाना पाटेकर
बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के खिलाफ यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए। तनुश्री के इस आरोप के साथ ही बॉलीवुड में #MeToo कैपेंन की शुरुआत हो गई, जिसके बाद एक के बाद एक नए खुलासे होते चले गए और यौन शोषण के आरोप में कई नाम घिरते चले गए।












Click it and Unblock the Notifications