Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मेकअप को लेकर यूजर ने नम्रता शिरोडकर पर किया कमेंट, तो एक्ट्रेस ने दिया तगड़ा जवाब

नई दिल्ली। पूर्व मिस इंडिया और ब्यूटी क्विन रह चुकीं नम्रता शिरोडकर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की। हालांकि उनकी इस तस्वीर को देखकर उनके एक फैन ने ऐसा कमेंट किया, जिस पर नम्रता पलटवार किए बिना नहीं रह सकीं। दरअसल, इस सोशल मीडिया यूजर ने बिना मेकअप के उनकी तस्वीर को देखकर पूछा क्या आप 'डिप्रेशन' से गुजर रही हैं? यूजर के इस कमेंट को नम्रता शिरोडकर ने हल्के में नहीं लेते हुए तुरंत ही तगड़ा पलटवार किया। जानिए क्या कहा उन्होंने...

नम्रता से यूजर ने पूछा- क्या आप डिप्रेशन से गुजर रही हैं?

नम्रता से यूजर ने पूछा- क्या आप डिप्रेशन से गुजर रही हैं?

नम्रता शिरोडकर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक दिन पहले ही कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, इन तस्वीर में वो अपने पति महेश बाबू, बहन शिल्पा समेत कई और लोगों के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को देखकर एक यूजर ने कमेंट में एक सवाल किया। उस यूजर ने लिखा, "नम्रता आपके चेहरे पर मेकअप क्यों नहीं है और क्या आप किसी डिप्रेशन से गुजर रही हैं?"

नम्रता शिरोडकर ने दिया करारा जवाब

यूजर गौरव के इस कमेंट का नम्रता शिरोडकर ने बेबाकी से जवाब दिया। नम्रता ने लिखा, "गौरव हो सकता है कि आपको मेकअप वाली महिलाएं पसंद हों, शायद आपको उन लोगों को फॉलो करना चाहिए जो हमेशा से ऐसे रहते हों और आपके मानदंडों के अनुरूप हों। लेकिन आपको इस पेज पर वो सबकुछ नहीं मिलेगा। इसलिए आपको इससे दूर ही रहना चाहिए..आप यहां से जा सकते हैं। बहुत ही ईमानदारी से अनुरोध है।"

1993 में मिस इंडिया रही हैं शिल्पा शिरोडकर

बता दें कि पूर्व अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर अब अधिकतर बिना मेकअप के ही नजर आती हैं। नम्रता ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम पर पति और अभिनेता महेश बाबू के साथ-साथ बाकी परिवार के सदस्यों के तस्वीर शेयर की। इसमें उन्होंने अपने पति महेश बाबू की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'महर्षि' का जिक्र किया। जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। इसी फिल्म की सफलता को वो अपने परिवार के साथ सेलीब्रेट कर रही थीं। शिल्पा शिरोडकर पूर्व ब्यूटी क्वीन रही हैं। उन्हें 1993 में मिस इंडिया के खिताब से नवाजा गया था।

अपने पसंदीदा नेता से जुड़े रोचक फैक्ट पढ़ने के लिए क्लिक करें

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+