चुनाव आयोग ने Namo TV को दिया झटका, कंटेट पर तत्काल प्रभाव से रोक

नई दिल्‍ली। चुनाव आयोग ने नमो टीवी (Namo TV) के कंटेट पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाने का आदेश दिया है। चुनाव आयोग ने अपने आदेश में कहा है कि नमो टीवी (Namo TV) पर दिखाए जाने वाले किसी भी तरह के राजनीतिक सामग्री को दिखाने पर रोक लगा दी है। आयोग ने कहा कि यह चैनल बीजेपी चला रही है। साथ ही कहा कि इस टीवी पर चलने वाले कंटेट का प्री सर्टिफिकेशन नहीं किया गया। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के बीच नमो टीवी को लेकर खूब विवाद हुआ।

चुनाव आयोग ने Namo TV को दिया झटका, कंटेट पर तत्काल प्रभाव से लगाई रोक

विपक्षी दलों की ओर से शिकायत के बाद यह विवाद का बड़ा मुद्दा बन गया था। चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जितनी भी रैलियां चल रही थीं उनका सीधा प्रसारण नमो टीवी पर हो रहा था। यह प्रसारण बिना किसी ब्रेक और बिना किसी अन्य प्रकार के रुकावट के हो रहा था। इसके अलावा इस पर पीएम मोदी के रिकॉर्डेड इंटरव्यू और पुरानी रैलियों को भी दिखाया जा रहा था। लेकिन चुनाव आयोग आयोग ने निर्देश जारी कर नमो टीवी से सभी सामग्री को तुरंत प्रभाव से हटाने का निर्देश दिया है।

साथ ही आयोग ने निर्देश दिया है कि बिना कमेटी की मंजूरी के नमो टीवी पर कोई कंटेंट नहीं जाने दिया जाए और बिना इजाजत नमो टीवी पर डाले गए सभी कंटेंट को हटाया जाएगा। इससे पहले बुधवार को चुनाव आयोग ने नमो टीवी के प्रसारण पर भी रोक लगाने का आदेश दिया था। आयोग ने कहा था कि कोई भी सामग्री जो चुनाव में सभी दावेदारों को समान अवसर उपलब्ध कराने के सिद्धांत से मेल नहीं खाती हो, उसका प्रसारण नहीं किया जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+