Namma Yatri से बेंगलुरू में महिला ने बुक किया ऑटो, ड्राइवर ने कुछ ऐसा किया कि चलती Auto से लगा दी छलांग
Bengaluru News: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू से हैरान और डरा देने वाली घटना सामने आई है। एक 30 वर्षीय महिला को अपनी सुरक्षा के लिए ऐसा कदम उठाना पड़ा जिसमें उसकी जान भी जा सकती थी। सोशल मीडिया पर इससे संबंधित पोस्ट शेयर होते ही वायरल हो गई है। इस घटना के बाद आईटी हब बेंगलुरू में लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं और कार्रवाई की मांग की जा रही है।
बता दें बेंगलुरू में ये घटना थानिसांद्रा में रहने वाली एक 30 वर्षीय महिला के साथ ये घटना गुरुवार को ऑटो में अपने घर जाते समय हुई। उसे अपनी सुरक्षा के लिए चलती ऑटो से जंप लगाना पड़ा। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

दरअसल, गुरुवार की रात को इस महिला ने अपने लिए नम्मा यात्री एप के जरिए ऑटो बुक किया लेकिन जब वो अपने घर जा रही थी तब उसने देखा कि ऑटो ड्राइवर सामान्य रास्ते से नहीं जा रहा, वो दूसरे से रास्ते से जा रहा था।
ऑटो रोकने को कहा लेकिन...
जब महिला को एहसास हुआ कि ड्राइवर थानिसांद्रा के लिए जाने वाले सामान्य रास्ते पर नहीं चल रहा है और इसके बजाय हेब्बल की ओर जा रहा है, तो उसने उससे बार-बार सवाल किए और उसे गाड़ी रोकने के लिए कहा। उसकी चिंता तब और बढ़ गई जब उसने ड्राइवर की लाल आंखे और नशे में धुत देखा।
चलती ऑटो से महिला ने लगा दी छलांग
जिसके बाद वो डर गई और जैसे ही ऑटो-रिक्शा नागवारा के पास पहुंचा ड्राइवर ने अप्रत्याशित रूप से एक फ्लाईओवर की ओर रुख कर लिया तो महिला डर गई और उसने बचने के लिए न एक डाउन रैंप पर ऑटो के थोड़ा धीमा होते ही उसने छलांग लगा दी। हालांकि ये चमत्कार हुआ कि ऑटो से कूदने के बावजूद उसे कोई चोट नहीं लगी।
ड्राइवर ने इसके बाद ऑटो-रिक्शा में वापस बुलाया, लेकिन वो डरी नहीं और उसने ऑनलाइन पेमेंट कर तुरंत दूसरे ऑटो को बुला लिया और अपने घर पहुंच गई।
महिला के पति ने शेयर की ये पोस्ट
महिला के पति अजहर खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्होंने लिखा "यह महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ा एक गंभीर मुद्दा है। अगर मेरी पत्नी के साथ रात 9 बजे ऐसा हो सकता है, तो कल्पना करें कि देर रात यात्रा करते समय कितनी अन्य महिलाओं को ऐसी ही परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है।"
#Nammayatri
— Azhar Khan (@AzharKh35261609) January 2, 2025
Namma Yatri Auto Issue!
My wife booked a auto from Horamavu to Thanisandra, Bangalore, but the driver was drunk and took her towards the wrong location near Hebbal. Despite repeatedly asking him to stop, he didn’t listen, forcing her to jump out of the moving auto. pic.twitter.com/qAulNu3yc9
अज़हर खान ने इस घटना को बयां करने वाली अपनी पोस्ट को बेंगलुरु शहर की पुलिस को टैग किया। उन्होंने दावा किया कि घटना के समय ड्राइवर शराब के नशे में था। पुलिस ने इस पोस्ट के बाद उनसे संपर्क किया लेकिन उनकी पत्नी ने शुरू में ड्राइवर से प्रतिशोध के डर से शिकायत दर्ज करने में संकोच किया।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications