नालंदा विश्वविद्यालय के कुलपित ने दिया इस्तीफा, कहा- संस्था की स्वायत्तता पर हुआ हमला
2 साल पहले नालंदा विश्वविद्यालय में पढ़ाई की शुरूआत हुई थी।
नई दिल्ली। बिहार स्थित नालंदा विश्वविद्यालय के कुलपित जॉर्ज यो ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
उनका आरोप है कि जानकारी दिए बिना ही विश्वविद्यालय के नेतृत्व में बदलाव कर दिया। साथ ही यो ने विश्वविद्यालय के बोर्ड को भंग करने के बाद उसके पुनर्गठन का विरोध भी किया है। यो के मुताबिक यह कदम संस्था की स्वायत्तता पर हमला है।

शुक्रवार को जारी किए गए बयान में यो ने कहा कि उन्हें संस्था की स्वायत्तता का भरोसा दिया गया था लेकिन अब चीजे बदल गई हैं।
यो ने कहा...
बयान में यो ने बीते साल अमर्त्य सेन से चार्ज लेते समय मिले आश्वासन का जिक्र करते हुए कहा है कि जब मुझे बीते साल अमर्त्य सेन से जिम्मेदारी लेने के लिए आमंत्रित किया गया था तो बार-बार विश्वविद्यालय की स्वायत्तता का भरोसा दिया गया था। लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं हो रहा है। इसलिए बड़े दुख के साथ मैंने चांसलर के पद से अपना इस्तीफा, विजिटर को भेज दिया है।
बयान के अंत में उन्होंने यो ने कहा है कि यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मैं नालंदा विश्वविद्यालय के पुनरुद्धार से जुड़ पाया और अमर्त्य सेन के साथ मैंने काम किया।
ये है इतिहास
बता दें कि साल 2014 में सितंबर माह की पहली तारीख को 800 साल बाद नालंदा विश्वविद्यालय दोबारा पढ़ाई के लिए खोला गया।
कई सालों पहले नष्ट हो चुके इस विश्वविद्यालय के लिए फिलहाल पटना से 100 किलोमीटर दूर बौद्ध धर्म के तीर्थ स्थल राजगिर में कैंपस बनाया गया है।
विश्वविद्यालय का कैंपस राजगिर में ही बनना है। इस कैंपस से 12 किलोमीटर दूर ही वह जगह है जहां प्राचीन नालंदा यूनिवर्सिटी थी। 12वीं सदी में विश्वविद्यालय को तुर्की के हमलावरों ने नष्ट कर दिया था।
-
PM Modi Kerala Visit: 'LDF-UDF के बारी-बारी के खेल ने केरल को बर्बाद किया', एर्नाकुलम में गरजे पीएम मोदी -
LPG ग्राहकों के लिए अलर्ट! तुरंत कराएं e-KYC, नहीं तो कट जाएगा गैस कनेक्शन, जानें स्टेप बॉय स्टेप प्रॉसेस -
वर्ल्ड कप जीत के बाद ट्रेन से घर पहुंचा भारतीय क्रिकेटर, टिकट चेक में लगभग पकड़ा गया, बीवी ने झूठ बोल बचाया -
Rahul Gandhi Wedding Visit: कौन है दुल्हन तनु, जिसकी शादी में पहुंचे राहुल गांधी? तोहफे में क्या-क्या दिया? -
Balen Shah Caste: पिता मधेशी और मां पहाड़ी, आखिर किस जाति से हैं बालेन शाह, इंटरनेट पर क्यों हो रहा विवाद? -
धोनी ने उड़ाया मजाक, तो अब आया गौतम गंभीर का बेबाक जवाब, हेड कोच ने किया कभी नहीं हंसने का खुलासा -
Hansika Motwani Divorce: 4 साल में ही इन 4 गलतियों से टूटी हंसिका की शादी? कितनी Alimony मिली-कितने बच्चे? -
LPG Gas Price Today: आज आपके शहर में कितने बढ़े एलपीजी गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें कीमत -
LPG के बाद क्या पेट्रोल पर भी संकट? केंद्र सरकार ने दिया ये जवाब -
'4 बच्चों के लिए सही पति की मार, जबरन मुस्लिम बनाया', कौन हैं Sayali Surve, जिनकी हुई हिंदू धर्म में वापसी? -
Guru Margi 2026: गुरु हुए मार्गी, बदलने वाली इन 4 राशियों की किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम -
48000000 की प्राइज मनी से भरा पाकिस्तान का कटोरा, टी20 विश्व कप हारने पर भी मिले कई टीमों से ज्यादा पैसे












Click it and Unblock the Notifications