आवेदन-निवेदन के बाद नजमा हेपतुल्ला गईं अमेरिका

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) प्रधानमंत्री कार्यालय यानी पीएमओ ने केन्द्रीय अल्पसंख्यक मामलों के विभाग की मंत्री नजमा हेपतुल्ला को दो हफ्ते के लिए अमेरिका जाने की इजाजत दे दी हैं। वे वहां पर छुट्टियां मनाने जा रही हैं।

Najma Heptullah visiting US for vacations

नजमा हेपतुल्ला की तीनों बेटियां अमेरिका के विभिन्न शहरों में रहती हैं। उनकी एक बेटी अस्मा तो बराक ओबामा के लिए राष्ट्रपति चुनावों में कैंपेन भी कर रही थीं। वह शिकागो में रहती हैं।

पीएमओ की हां

जानकारों ने बताया कि पीएमओ ने पहले नजमा हेपतुल्ला को अमेरिका निजी यात्रा पर जाने की अनुमति नहीं दी थी। पर उनके बार-बार पीएमओ के पास आवेदन-निवेदन करने के बाद उन्हें अमेरिका जाने की इजाजत मिल गई।

दिलचस्पी कम

जानकारों ने बताया कि नजमा अपने मंत्रालय के कामकाज को लेकर भी कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखातीं। उनके विभाग का कामकाज उनके मंत्रालय में राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ही करते हैं।

खूब खाई मलाई

बता दें कि नजमा लंबे समय तक कांग्रेस में रही। काफी समय तक उसकी राज्य सभा में सदस्य थी। उसके बाद भाजपा में आ गईं। मुसलमान होने के कारण भाजपा ने भी उन्हें राज्यसभा में भेज दिया। यानी उन्होंने हर जगह जाकर मलाई ही खाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+