जंग को अमित शाह का चौकीदार भी बुला दे, तो रेंगते हुए जाएंगे उप राज्यपालः केजरीवाल
नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और उप राज्यपाल नजीब जंग के बीच चल रहा विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है, अब तो दोनों के बीच में तीखे वाद-विवाद होने लगे हैं वो भी सार्वजनिक रूप से।
शुक्रवार को केजरीवाल ने जंग पर तीखा वार करते हुए कहा कि जंग साहब तो बीजेपी के इशारे पर नाच रहे हैं, आलम तो यह है कि अमित शाह जी का चौकीदार भी उन्हें एक बार बुला लें तो जनाब रेंगते हुए जायेंगे। केजरीवाल ने मोदी को भी नहीं बक्शा और कहा कि अगर पीएम जी उन्हें कांग्रेस का राहुल गांधी समझ रहे हैं तो वह गलत हैं।
यह बातें केजरीवाल ने 'एनडीटीवी' को दिए इंटरव्यू में कही। केजरीवाल ने कहा कि राज्यपाल के पास हमसे मिलने का वक्त नहीं है लेकिन अगर अमिता शाह उन्हें बुला लें तो वह रेंगते हुए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं एक बार फिर से कहना चाहता हूं कि पीएम मोदी देश चलाएं और हमें दिल्ली चलाने दें क्योंकि मैं राहुल गांधी नहीं हूं जो उनसे हार जाऊंगा।













Click it and Unblock the Notifications