Najafgarh Case: आखिरी पल के दो सीसीटीवी वीडियो लगे पुलिस के हाथ, 5 दिन की रिमांड पर साहिल
निक्की यादव की हत्या कई दिनों पहले हो गई थी। उस दिन का सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगा है।

दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में एक लड़की की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां उसके प्रेमी ने पहले उसकी हत्या की। फिर उसके शव को फ्रीजर में छिपा दिया। वैसे तो इस केस के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी तो हो गई है, लेकिन पुलिस को अभी कई सवालों के जवाब नहीं मिले हैं। ऐसे में मामले की जांच तेजी से की जा रही। अब निक्की के अपार्टमेंट से दो सीसीटीवी वीडियो सामने आए हैं, जिसमें हत्या के पहले वो नजर आई।
Recommended Video
पहला वीडियो 9 फरवरी को दोपहर एक बजे के आसपास का है, जहां निक्की यादव बिल्डिंग की सीढ़ियां चढ़ती नजर आ रहीं। वहीं दूसरा वीडियो रात 9 बजे के आसपास का है। जिसमें निक्की बिल्डिंग के गेट के पास घूमते हुए नजर आ रही। वीडियो देखकर साफ पता चल रहा कि निक्की किसी बात को लेकर परेशान थी। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने बिल्डिंग और आसपास के कई सीसीटीवी फुटेज इकट्ठा किए हैं, जिसके आधार पर जांच की जा रही।
5 दिन की पुलिस रिमांड पर
वहीं दूसरी ओर दिल्ली पुलिस ने आरोपी साहिल को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे पांच दिन की रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस टीम ने आरोपी द्वारा इस्तेमाल की गई कार और रेफ्रिजरेटर को जब्त किया है।
क्या थी हत्या की वजह?
प्रारंभिक जांच में पता चला कि निक्की और साहिल कई साल से रिश्ते में थे। हाल ही में साहिल की शादी दूसरी लड़की से तय हो गई। 9 फरवरी को उसकी इंगेजमेंट थी। इंगेजमेंट करने के बाद साहिल निक्की से मिलने पहुंचा और उसे कार में बैठाकर चला गया। रास्ते में जब दोनों में झगड़ा हुआ, तो आरोपी ने मोबाइल की केबल से उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को अपने ढाबे की फ्रिज में रख दिया, जो कई दिनों से बंद पड़ा था। सूत्रों के मुताबिक निक्की शादी के खिलाफ थी और वो उसे पुलिस केस की धमकी दे रही थी, जिस पर साहिल को गुस्सा आया और उसने उनकी हत्या कर दी।
क्या कह रही दिल्ली पुलिस?
मामले में डीसीपी क्राइम ब्रांच सतीश कुमार ने कहा कि आरोपी 5 दिन के रिमांड पर है। पूछताछ जारी है। हमारी कई टीमें उस रात के रास्ते की पहचान करने के लिए काम कर रही हैं। हम सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रहे। जांच में पता चला कि आरोपी की 9 फरवरी को सगाई थी। वह निक्की से मिलने उसके फ्लैट पर गया और सुबह जल्दी निकल गया, वे दिल्ली में कई जगहों पर गए, इस दौरान उसकी शादी को लेकर कहासुनी हुई। इस दौरान वह गुस्से में आ गया और पीड़िता का मोबाइल केबल से गला घोंट दिया।












Click it and Unblock the Notifications