मासूम बच्चे को लेकर भागा आदमखोर तेंदुआ, गुस्साए गांव वालों ने जला डाला जंगल

नैनीताल: उत्तराखंड में बागेश्वर जिले के हरिनगरी गांव के ग्रामीण एक तेंदुए के घर में घुसने के बाद इतने गुस्से में थे, उन्होंने जंगल को आग लगा दी। हुआ ये था कि तेंदुआ एक सात वर्षीय लड़के को लेकर जंगल में गायब हो गया था। वहीं आग लगने से कम से कम आठ हेक्टेयर में खड़े देवदार के पेड़ नष्ट हो गये।

तेंदुए को आदमखोर जानवर घोषित किया गया

तेंदुए को आदमखोर जानवर घोषित किया गया

जबकि मंगलवार को उस लड़के का आधा नष्ट हो चुका शरीर बरामद किया गया जिसके बाद वन विभाग ने तेंदुए को एक आदमखोर जानवर घोषित कर दिया और उसे मारने के लिए राज्य के बेहतरीन शार्पशूटर लखपत सिंहरावत को बुलाने का फैसला किया।

पीड़ित के पिता ने सुनाई आपबीती

पीड़ित के पिता ने सुनाई आपबीती

यह घटना सोमवार की शाम की है जब पीड़ित के माता-पिता घर के काम में व्यस्त थे। पीड़ित के पिता दीवान राम ने बताया, 'यह कुछ ही सेकंड के अंदर हो गया। हमारा बच्चा घर में खेल रहा था तभी हमने उसे चिल्लाते हुए सुना। जो कुछ हुआ वो हैरान करने वाला था। अब, मैं कभी अपने बेटे को कभी नहीं देख सकूंगा।'

गुस्से में लोगों ने जंगल को आग के हवाले कर दिया

गुस्से में लोगों ने जंगल को आग के हवाले कर दिया

तेंदुए के लड़के को लेकर जंगल में गायब होने की खबर के बाद ग्रामीण इकट्ठा हुए और सैकड़ों की संख्या में लोग गुस्से में जंगल की तरफ बढ़े और उसे मारने के लिए चिल्ला रहे थे। देखते ही देखते उन्होंने जंगल को आग के हवाले कर दिया। कुछ लोगों ने बताया कि तेंदुए द्वारा गांव में घुसने की ये पहली घटना नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+