Naimisha Pradhan: धर्मेंद्र प्रधान की बेटी ने क्यों छोड़ा इंस्टाग्राम? CJP प्रोटेस्टर्स नैमिषा से ये डिमांड

Naimisha Pradhan: दिल्ली के जंतर-मंतर पर स्टूडेंट्स का प्रोटेस्ट जारी है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बेटी नैमिषा प्रधान से जुड़ा मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका की टफ्ट्स विश्वविद्यालय (Tufts University) के सोशल मीडिया पोस्ट के कमेंट सेक्शन में छात्रों और कुछ यूजर्स ने भारत की शिक्षा व्यवस्था, परीक्षा में कथित गड़बड़ियों और पेपर लीक को लेकर सवाल उठाए।

कुछ लोगों ने धर्मेंद्र प्रधान की जवाबदेही पर भी सवाल किए और नैमिषा प्रधान को टैग कर छात्रों की आवाज अपने पिता तक पहुंचाने की अपील की। इसके बाद नैमिषा प्रधान का सोशल मीडिया अकाउंट डिएक्टिवेट होने की खबर सामने आई। हालांकि, अकाउंट बंद होने और इन कमेंट्स के बीच सीधे संबंध की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Naimisha Pradhan

CJP का प्रदर्शन इन दिनों परीक्षा व्यवस्था में सुधार, पेपर लीक और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर चल रहा है। प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से जवाबदेही की मांग कर रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर छात्रों का एक वर्ग अपनी बात देश के बाहर भी रखने की कोशिश कर रहा है। टफ्ट्स विश्वविद्यालय (Tufts University) के पोस्ट पर किए गए कमेंट्स को भी इसी अभियान से जोड़कर देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें: हायजैक हुआ CJP का NEET प्रोटेस्ट? मेदांता पहुंचे जेपी नड्डा, खत्म होगा सोनम वांगचुक का अनशन?

टफ्ट्स यूनिवर्सिटी में पढ़ती थी नैमिषा प्रधान

नैमिषा प्रधान की पढ़ाई को लेकर भी इस पूरे मामले में चर्चा हो रही है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, उन्होंने ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से LLB की पढ़ाई की है। इसके बाद वह एक एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत अमेरिका की टफ्ट्स यूनिवर्सिटी गई थीं, जहां उन्होंने इंटरनेशनल लॉ में MLM प्रोग्राम में पढ़ाई की। टफ्ट्स यूनिवर्सिटी के 2023 के कमेंसमेंट रिकॉर्ड में भी उनका नाम इंटरनेशनल लॉ में मास्टर ऑफ लॉज के उम्मीदवारों की सूची में दर्ज बताया गया है।

फिलहाल नैमिषा प्रधान की ओर से अकाउंट डिएक्टिवेट करने को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि CJP समर्थक छात्रों और अन्य यूजर्स की ओर से किए गए कमेंट्स के बाद ही अकाउंट बंद किया गया या इसके पीछे कोई दूसरा कारण है। इसलिए सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों को फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें: कौन हैं मनोज जरांगे? जिनके एक इशारे पर सड़कों पर उतर आता है जनसैलाब, CJP के साथ दिल्ली में डालेंगे डेरा!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+