माफिया डॉन अरुण गवली ने गांधी जागरुकता परीक्षा में किया टॉप, नागपुर जेल में काट रहा है उम्रकैद की सजा
Recommended Video

नागपुर: माफिया डॉन अरुण गवली महाराष्ट्र के नागपुर सेंट्रल जेल में बंद है। वह हत्या के एक मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है। वहीं, जेल में रहते हुए ही उसने साल 2017 में गांधी जागरुकता परीक्षा परीक्षा दी थी जिसमें उसने टॉप किया है। उसने परीक्षा मे पूछे गए 80 में से 74 सवालों के सही जवाब दिए। सहयोग ट्र्स्ट के ट्र्स्टी रवीन्द्र भूसरि ने बताया कि जेल में गवली ने गांधीवाद के सिद्धांतों को आत्मसात करने की कोशिश की है। इस परीक्षा में कुल 160 कैदियों ने भाग लिया था।
ये भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर: लाल चौक पर तिरंगा फहराने की कोशिश में स्थानीय लोगों ने शख्स से की मारपीट

1 अक्टूबर, 2017 को हुई परीक्षा में शामिल होने वालों में 12 ऐसे कैदी थे जो मौत की सजा का सामना कर रहे हैं। जबकि कई ऐसे हैं जो उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले 160 कैदियों में कई के मामलों की सुनवाई अभी जारी है। इस साल परीक्षा के परिणाम घोषित होने में थोड़ी देर हो गई।
भूसरि ने बताया कि गवली ने बाकियों को स्टडी मटीरियल भेजे जाते देखने के बाद परीक्षा देने की इच्छा जाहिर की थी। वहीं, शनिवार को सहयोग ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में टॉपर्स को खादी के कपड़ों का गिफ्ट हैंपर, महात्मा गांधी से जुड़ी किताबें आदि दी गईं। बता दें कि अरुण गवली को शिवसेना के एक नेता की हत्या के मामले में साल 2012 में सजा सुनाई गई थी और वह नागपुर जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है।
ये भी पढ़ें: लद्दाख में चीनी सेना ने की घुसपैठ, 400 मीटर अंदर घुसकर डाला डेरा- Report












Click it and Unblock the Notifications