Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

खूबसूरती बनी परेशानी: एक्‍ट्रेस नगमा के साथ फिर छेड़खानी, सरेआम युवक ने पकड़ा हाथ

Nagma again faces eve teasing during poll campaign in Raipur
रायपुर। बॉलीवुड की कई एक्‍ट्रेस इन दिनों जमकर चुनाव प्रचार कर रही हैं मगर हर बार छेड़खानी कांग्रेस की प्रत्‍याशी और अपने जमाने की जानी-मानी खूबसूरत अभिनेत्री नगमा के साथ ही क्‍यों? अगर नगमा किसी फिल्‍म का प्रमोशन करतीं और ये छेड़खानी उनसे उस दौरान होती तो माना जाता कि ये फिल्‍म प्रमोशन के लिये किया गया स्‍टंट है मगर नगमा के साथ हर बार चुनाव प्रचार के दौरान ही छेड़खानी की जा रही है।

मेरठ से शुरु हुआ छेड़खानी का सिलसिला छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी जारी रहा। सूत्रों के मुताबिक जब नगमा रोड शो के दौरान शहर के नूरानी चौक पहुंची तो एक युवक ने सरेआम नगमा का हाथ पकड़ लिया। हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने हाथ पकड़ने वाले शख्‍स को फौरन पकड़ लिया मगर इस घटना से नगमा इस कदर नाराज हुईं कि वो रैली अधूरी छोड़कर चली गईं।

वो इस कदर नाराज हुईं कि होटल पहुंच कर खुद को लगभग तीन घंटों तक कमरे में बंद कर लिया। उसके बाद नगमा ने जितनी देर प्रचार किया, उससे ज्यादा देर तक नाराजगी जाहिर करती रही। वहीं दूसरी ओर, मीडिया से बात करते वक्त नगमा की जुबान फिसल गई और कश्मीर के अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी को भारत रत्न से सम्मानित बता दिया।

इतना ही नहीं, कांग्रेस उम्मीदवार सत्यनारायण का उपनाम शर्मा की जगह वर्मा बोल बैठी। हालांकि, उन्होंने अपनी गलती के लिए तुरंत माफी मांग ली। लगातार छेडछाड से परेशान होकर उन्होंने राज्य सरकार भडास निकाली। उन्होंने कहा कि प्र्याप्त सुरक्षा व्यवस्था मुहैया नहीं कराई जा रही है। आपको बता दें कि सबसे पहले मेरठ में चुनाव प्रचार के दौरान उनके साथ छेड़खानी करने की कोशिश की गई थी। उसके बाद जब वह मोहम्मद कैफ के लिए वोट मांगने फूलपुर गईं तो वहां भी उन्हें यह दिक्कत झेलनी पड़ी थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+