राजस्थान में दलित भाइयों के साथ 'क्रूरता' पर आया स्वरा भास्कर का रिएक्शन, बोलीं- इस वीडियो को नहीं देख सकती

नागौर। राजस्थान के नागौर जिले में चोरी के आरोप में दो दलित भाइयों की बुरी तरह पिटाई का मामला तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है। दोनों भाइयों की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। चोरी के आरोप में दोनों भाइयों की पिटाई की गई और कथित तौर पर प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डाल दिया गया। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, इस घटना पर बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर की प्रतिक्रिया भी आई है।

ये क्रूरतापूर्ण वीडियो नहीं देख सकती- स्वरा

ये क्रूरतापूर्ण वीडियो नहीं देख सकती- स्वरा

नागौर में दो दलित भाइयों के साथ बर्बरता का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, स्वरा भास्कर ने दो दलित भाइयों पर अत्याचार की इस घटना पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि वह नागौर में दलित युवाओं पर अत्याचार का क्रूरतापूर्ण वीडियो नहीं देख सकती हैं। इस अत्याचार को बयां नहीं किया जा सकता है। उन्होंने इस मामले में सीएम अशोक गहलोत और राहुल गांधी से तत्काल कार्रवाई करने की मांग की।

Recommended Video

    Rajasthan में 2 दलित भाइयों को पीटा, Private Part में डाला Petrol, देखिए Video | वनइंडिया हिंदी

    राहुल गांधी ने भी तत्काल कार्रवाई करने को कहा

    इसके पहले, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी अशोक गहलोत सरकार से दलित युवकों की पिटाई के इस मामले में तुरंत कार्रवाई करने को कहा था। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी विकास पाठक ने बताया कि इस मामले में अन्य आरोपियों की पहचान करने के साथ-साथ उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। ये घटना नागौर जिले के पांचौड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव की है।

    दो दलित भाइयों की बुरी तरह पिटाई

    दो दलित भाइयों की बुरी तरह पिटाई

    दोनों में एक पीड़ित ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह 16 फरवरी को बाइक की सर्विस करवाने के लिए चाचा के लड़के के साथ करनू गांव में एजेंसी पर गया था। वहां भींवसिंह आदि ने उसपर काउंटर से चोरी करने का आरोप लगाया और एजेंसी के पीछे ले जाकर रबड़ के फैन बैल्ट और लात-घूसों से बुरी तरह पीटा। इसके बाद आरोपियों ने पेचकस पर पेट्रोल से भरा कपड़ा लपेटकर प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डाल दिया। इस घटना को लेकर बीजेपी ने गहलोत सरकार पर निशाना साधा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+