विपक्ष विहीन नागालैंड: शरद पवार का 'मास्टरस्ट्रोक', NDPP-BJP सरकार को दिया समर्थन
एनसीपी ने नागालैंड में सरकार के समर्थन का ऐलान किया है। बुधवार को पार्टी ने आधिकारिक पत्र जारी कर दिया।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) मुख्य विपक्षी दलों में से एक है, जो हर कदम पर बीजेपी की आलोचना करती रहती है, लेकिन अब नागालैंड में एनसीपी चीफ शरद पवार ने मास्टर स्ट्रोक चला है। वहां पर उन्होंने एनडीपीपी-बीजेपी सरकार को समर्थन देने का ऐलान कर दिया। ऐसे में देखा जाए तो राज्य में अब विपक्ष पूरी तरह से खत्म होता नजर आ रहा।
दरअसल दो मार्च को नागालैंड विधानसभा चुनाव के परिणाम आए थे। वहां पर कुल 60 सीटें हैं, जिसमें से बहुमत के लिए 31 सीटें चाहिए। इस बार एनडीपीपी के खाते में 25 सीटें गईं, जबकि 12 सीटें बीजेपी के पास हैं। इस तरह बीजेपी-एनडीपीपी गठबंधन ने सरकार का गठन किया और मंगलवार को नेफ्यू रियो ने पांचवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे।
वहीं एनसीपी ने वहां पर 7 सीटें जीती थीं, ऐसे में उसके पास विपक्ष के नेता पद का दावा करने की संख्या थी, लेकिन पिछले हफ्ते पार्टी के पूर्वोत्तर प्रभारी नरेंद्र वर्मा ने नागालैंड का दौरा किया। उनको पार्टी के विधायकों ने बताया कि वो सरकार में शामिल होना चाहते हैं। इसके बाद बुधवार को एनसीपी ने आधिकारिक पत्र जारी कर सरकार के समर्थन का ऐलान कर दिया।
मामले में नरेंद्र वर्मा ने कहा कि नागालैंड के नवनिर्वाचित विधायकों और एनसीपी की स्थानीय इकाई की राय थी कि हमें सरकार का हिस्सा होना चाहिए, जिसका नेतृत्व एन. रियो कर रहे हैं। सीएम रियो के हमारी पार्टी के साथ अच्छे संबंध हैं। एनसीपी चीफ के सामने ये प्रस्ताव रखा गया था, उन्होंने अंतिम फैसला स्थानीय इकाई के ऊपर छोड़ दिया था। सभी से विचार विमर्श के बाद पार्टी ने ये फैसला लिया है।
इन दलों ने दे रखा है समर्थन
वहीं एनपीपी ने पांच, लोजपा (रामविलास), नागा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) और आरपीआई (अठावले) ने दो-दो, जद (यू) ने एक और निर्दलीय ने चार सीटें जीती हैं। इसमें से ज्यादातर ने सरकार का समर्थन कर दिया है। ऐसे में नागालैंड अब विपक्ष विहीन नजर आ रहा।
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications