Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Nagaland: 'बीजेपी हाईकमान के संपर्क में, आज होगी विधायक दल की बैठक', जीत पर बोले CM के सलाहकार

नागालैंड में एनडीए गठबंधन ने पूर्ण बहुमत का आंकड़ा हासिल कर लिया है। शुक्रवार को एनडीपीपी विधायक दल की बैठक होगी।

NDPP

नागालैंड में एक बार फिर नेफियू रियो ने इतिहास रच दिया है। उनके नेतृत्व में एनडीपीपी और बीजेपी गठबंधन ने पूर्ण बहुमत हासिल किया। जिसके बाद से दोनों ही पार्टियों में जश्न का माहौल है। इस मौके पर नागालैंड के मुख्यमंत्री के सलाहकार और एनडीपीपी नेता अबू मेहता ने कहा कि हम एनडीपीपी में अपना विश्वास जताने और पार्टी को फिर से सत्ता में वापस लाने के लिए नागालैंड के मतदाताओं को धन्यवाद देते हैं। पार्टी ने जिन 40 सीटों पर चुनाव लड़ा था, उनमें से उसने 25 सीटों पर जीत हासिल की है। ये 62.5% की सफलता दर है, जबकि बीजेपी ने 12 सीटें जीती हैं।

मेहता ने आगे कहा कि बीजेपी के साथ अगली सरकार बनाने के लिए एनडीपीपी दिल्ली में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के संपर्क में है। एनडीपीपी विधायक दल की बैठक शुक्रवार को होगी। नई सरकार का एजेंडा विकास और शांति और नागा राजनीतिक समस्या का शीघ्र समाधान होगा।

5वीं बार बनेंगे सीएम
आपको बता दें कि नागालैंड में विधानसभा की 60 सीटें हैं। जिसमें बीजेपी-एनडीपीपी गठबंधन ने 37 सीटें हासिल कीं। ये नंबर पूर्ण बहुमत से भी ज्यादा हैं। वहीं दूसरी ओर सीएम नेफियू रियो कोहिमा जिले की उत्तरी अंगामी द्वितीय सीट से मैदान में उतरे थे। उन्होंने भी कांग्रेस प्रत्याशी सेईविली साचू को हरा दिया। ऐसे में उनका मुख्यमंत्री बनना तय है। विधायक दल की बैठक में नाम फाइनल होने के बाद वो पांचवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

पीएम ने जनता का जताया आभार
वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस जीत के लिए जनता को धन्यवाद कहा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि मैं नागालैंड के लोगों को आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद देता हूं। एनपीपी और नगालैंड बीजेपी गठबंधन को राज्य की सेवा के लिए एक और जनादेश मिला है। डबल इंजन की सरकार प्रदेश की प्रगति के लिए काम करती रहेगी। मैं अपने पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के लिए उनकी सराहना करता हूं जिन्होंने यह परिणाम सुनिश्चित किया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+