Nagaland Minister Tamzen म्यूजिक के शौक लेकर सुर्खियों में आए, BTS army और k pop के दीवाने

Nagaland Minister Tamzen Imna एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने अपने म्यूजिक के शौक को लेकर ट्वीट किया। Nagaland Minister Tamzen Imna k pop fan BTS army

Nagaland Minister Tamzen कोरियन पॉप गानों के प्रशंसक हैं। पूर्वोत्तर भारतीय राज्य नगालैंड में मंत्री टेमजेन इम्ना कोरियन पॉप के अलावा बीटीएस आर्मी (Tamzen k pop BTS Army) के भी प्रशंसक हैं। मंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो शेयर कर कोरियन पॉप की दीवानगी प्रकट की है। उन्होंने कहा, नफरत फैलाने वाले अपना काम करते हैं, लेकिन कोरिया की म्यूजिक इंडस्ट्री में के-पॉप फैंडम उनकी पसंद का हिस्सा है।

कोरिया का संगीत भारत में पॉपुलर

कोरिया का संगीत भारत में पॉपुलर

गौरतलब है कि वैश्वीकरण के दौर में म्यूजिक सरहदों को बेमानी साबित कर देश-विदेश में लोकप्रिय हो रहा है। भारत में गीतकार समीर ने एक प्रसिद्ध गीत में लिखा भी है कि 'संगीत को न रोके दीवार, संगीत जाए सरहद के पार, संगीत जाने न धर्म जात, संगीत से जुड़ी कायनात' ये उदाहरण इसलिए क्योंकि कोरिया का संगीत भारत में पॉपुलर हो रहा है।

के-पॉप फैंडम का हिस्सा

के-पॉप फैंडम का हिस्सा

नगालैंड के मंत्री टेमजेन इम्ना अलॉन्ग के-पॉप संस्कृति के प्रशंसक हैं। मंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो क्लिप शेयर कर लिखा, "नफरत करने वाले नफरत करते हैं, लेकिन मैं भी के-पॉप फैंडम का हिस्सा हूं।" बता दें कि कोरियन पॉप गानों और म्यूजिक इंडस्ट्री को के पॉप कहा जाता है।

सोने से पहले 10-12 मूव्स देखते हैं मंत्री

सोने से पहले 10-12 मूव्स देखते हैं मंत्री

वीडियो क्लिप में नगालैंड के मंत्री को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "मुझे लगता है कि मैं एक महान के-पॉप प्रशंसक हूं, सोने से पहले, मैं उनमें से कम से कम 10-12 मूव्स देखता हूं और फिर सो जाता हूं।"

नीचे देखें मंत्री टेमजेन की वीडियो--

पॉपुलर हो रहा विदेशी संगीत

कोरियाई पॉप संगीत हाल के वर्षों में वैश्विक स्तर पर बहुत लोकप्रिय हो रहा है। दुनिया के चुनिंदा प्रसिद्ध के-पॉप बैंड- 'बीटीएस', 'ब्लैकपिंक', 'एक्सो', 'ट्वाइस' और 'सेवेंटीन' की परफॉर्मेंस भाषाई बाउंड्री को बेमानी साबित कर पॉपुलर हो रही है।

पॉप बैंड सदस्य जिन पहले मिलिट्री मेंबर

पॉप बैंड सदस्य जिन पहले मिलिट्री मेंबर

हाल ही में यह बात सामने आई थी कि दुनिया में सबसे प्रसिद्ध कोरियन पॉप बैंड में से एक 'बीटीएस' अस्थायी रूप से निष्क्रिय होने वाला है। समूह के सदस्य व्यक्तिगत प्रतिबद्धता के कारण दक्षिण कोरिया में अनिवार्य सैन्य सेवा करने जा रहे थे। वैराइटी की रिपोर्ट में कहा गया कि लेबल BigHit Music ने सोमवार को कोरियन पॉप बैंड के निष्क्रिय होने संबंधी खबर की पुष्टि की। आधिकारिक घोषणा के अनुसार, पॉप बैंड सदस्य जिन सैन्य सेवा के लिए सूचीबद्ध करने वाले पहले व्यक्ति होंगे।

30 साल से कम उम्र में सैन्य सेवा अनिवार्य

30 साल से कम उम्र में सैन्य सेवा अनिवार्य

BigHit Music ने पुष्टि की है कि कोरियन पॉप बैंड 'बीटीएस' अपनी प्रतिबद्धताओं का पालन करने के बाद 2025 में वापस म्यूजिक इंडस्ट्री में लौटेगा। बीटीएस सदस्यों के सेना से जुड़ने के कारण दक्षिण कोरिया की सरकार को एक कठिन स्थिति को टालने में मदद मिली है। कोरिया में 30 साल से कम उम्र के सभी सक्षम पुरुषों के लिए सैन्य सेवा अनिवार्य है।

कुछ लोगों को सैन्य सेवा से माफी मिली

कुछ लोगों को सैन्य सेवा से माफी मिली

वैराइटी की रिपोर्ट में वर्तमान प्रणाली देश के लिए असाधारण सेवा के आधार पर कुछ अपवादों की अनुमति देती है। देश के कुछ शीर्ष एथलीटों और शास्त्रीय संगीतकारों को इसी आधार पर माफ कर दिया गया है, लेकिन पॉप कलाकारों को माफी नहीं मिली है। राजनेताओं ने बीटीएस को पहला कोरियन पॉप बैंड के-पॉप अपवाद बनाने पर विवाद किया है। इस साल की शुरुआत में सैन्य सेवा के कुछ हल्के रूपों पर भी चर्चा की गई थी, जिसमें म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी प्रदर्शन करने में सक्षम हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+