इस राज्य ने पेट्रोल-डीजल पर लगाया भारी कोविड-19 कर, देनी पड़ेगी इतनी कीमत

गुवाहाटी। कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में एक महीने से अधिक समय से लॉकडाउन है, सभी फैक्ट्रियां, कारखाने, कामकाज आदि बंद हैं, जिसकी वजह से तमाम राज्यों को आर्थिक संकट के दौर से गुजरना पड़ रहा है। ऐसे में नागालैंड सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और मोटर स्पिरिट पर अधिक कर वसूलने का फैसला लिया है। प्रदेश सरकार ने पेट्रोल पर 6 रुपए प्रति लीटर का सेस चार्ज, डीजल पर प्रति लीटर 5 रुपए का सेस चार्ज और मोटर स्पिरिट पर 6 रुपए प्रति लीटर वसूलने का फैसला लिया है।

कई राज्यों ने भी लगाया है सेस

कई राज्यों ने भी लगाया है सेस

प्रदेश के अडिशनल चीफ सेक्रेटरी एंड फाइनेंस कमिश्नर ने इस बात का ऐलान मंगलवार को एक नोटिफिकेशन जारी करके किया। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि नागालैंड टैक्सेशन एक्ट, 1967 के सक्शन 3ए के सबसेक्शन 3 में दिए गए अधिकार के तहत प्रदेश में कोविड-19 सेस लगाया जाएगा। बता दें कि इससे पहले हाल ही में असम ने पेट्रोल और डीजल पर 5 रुपए प्रति लीटर का सेस लगाया था। जबकि मेघालय ने 2 फीसदी सेल्स टैक्स बढ़ाने का फैसला लिया था ताकि कोरोना संकट के चलते आर्थिक नुकसान की भरपाई की जा सके।

कई राज्यों ने नुकसान की बात कही

कई राज्यों ने नुकसान की बात कही

इससे पहले कई राज्यों ने भी कोरोना संकट के चलते लागू लॉकडाउन की वजह से भारी राजस्व नुकसान की बात कही थी। राज्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 24 मार्च को लॉकडाउन का ऐलान किए जाने के बाद आर्थिक गतिविधियों के बंद होने की वजह से हुए राजस्व नुकसान की बात सामने रखी थी। बता दें कि 3 मई को लॉकडाउन की अवधि खत्म हो रही है, ऐसे में तमाम राज्य इस बात की उम्मीद कर रहे हैं, उन्हें अब लॉकडाउन से छूट दी जाएगी। बहरहाल अभी तक केंद्र की ओर से इस बाबत कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा गया है।

लगातार बढ़ रहे हैं मामले

लगातार बढ़ रहे हैं मामले

गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार सुबह बताया कि भारत में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या 31332 हो गई है। जबकि इस महामारी से अब तक 1007 लोगों की मौत हो गई है। कुल 31332 मामलों में 1007 मौतें, 7695 ठीक / डिस्चार्ज और 1 माइग्रेट शामिल है। वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। जहां अब 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+