Nagaland result 2023: कौन हैं Hekani Jakhalu? राज्य की पहली महिला MLA के बारे में जानिए
Nagaland election result 2023: नागालैंड की पहली महिला विधायक हेकानी जखालू का पिछला करियर और शिक्षा-दीक्षा बहुत ही शानदार रहा है। वह देश और दुनिया की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी और संस्थानों से जड़ी रही हैं।

Nagaland assembly election result 2023: नागालैंड के वोटरों ने पहली बार दो-दो महिलाओं को चुनकर विधानसभा में भेजा है। राज्य को बने हुए 60 साल हो चुके हैं, लेकिन प्रदेश की जनता को आज तक एक भी महिला विधायक नहीं मिली थी। जबकि, राज्य में महिलाओं की आबादी पुरुषों की तुलना में ज्यादा है। हेकानी जखालू दीमापुर-3 विधानसभा सीट पर सत्ताधारी बीजेपी-एनडीपीपी गठबंधन की साझा उम्मीदवार थीं। जखालू ने दीमापुर-3 सीट पर एलजेपी (राम विलास) के प्रत्याशी को हराया है। 48 वर्षीय जखालू पेशे से वकील और ऐक्टिविस्ट रही हैं।
नागालैंड को 1963 में राज्य का दर्जा मिला था। लेकिन, आजतक एक भी महिला वहां विधायक नहीं बनी थी। जखालू दीमापुर-3 सीट पर 1,536 वोटों से जीती हैं। उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के अझेइतो झिमोमी को पराजित किया है। अपनी जीत के बाद समर्थकों को संबोधित करते हुए जखालू ने कहा, 'यह सिर्फ पहला कदम है। भविष्य में हमें और भी अच्छी चीजें करने की जरूरत है।' जखालू को 2018 में नारी शक्ति पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।
कौन हैं हेकानी जखालू ?
दीमापुर में पैदा हुईं हेकानी जखालू पेशे से वकील, ऐक्टिविस्ट और सोशल एंटरप्रेन्योर हैं।
दीमापुर-3 के वोटरों से वादा
चुनाव अभियान के दौरान जखालू ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों से चार-सूत्री वादा किया था। सोशल एंटरप्रेन्योर जखालू अपने क्षेत्र के युवाओं को आजीविका उपलब्ध कराने, महिला अधिकारों के लिए संघर्ष करने, अपने चुनाव क्षेत्र को एक मॉडल के चौर पर विकसित करने और जिन इलाकों में अल्पसंख्यक रहते हैं, उनके विकास पर खास जोर देने का वादा किया था।
यूथ नेट की फाउंडर
वह यूथ नेट की फाउंडर और चेयरपर्सन हैं। यह नागालैंड के शहरी और ग्रामीण इलाकों में बेरोजगार युवाओं की आजीविका के लिए कार्य करता है। इसके साथ ही स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई बीच में छोड़ने वालों और महिलाओं के विकास और उन्नति के लिए भी काम करता है। उन्होंने 2005 में नागालैंड लौटने के बाद youthNet खोला, जिसमें कुछ दोस्तों और युवा पेशेवरों की सहायता ली।
हेकानी जखालू की शिक्षा और करियर
इन्होंने बेंगलुरु के बिशप कॉटन गर्ल्स स्कूल में पढ़ाई की है। वह दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्री राम कॉलेज और लॉ फैकल्टी की छात्रा रह चुकी हैं। उनके पास यूनिवर्सिटी ऑफ सैन फ्रांसिस्को से एलएलएम की डिग्री है। वह हार्वर्ड से भी जुड़ चुकी हैं और वाशिंगटन डीसी के अमेरिकन यूनिवर्सिटी से भी प्रशिक्षित हैं। वो एमनेस्टी इंटरनेशनल सैन फ्रांसिस्को और न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय से भी संबंद्ध रह चुकी हैं।
Recommended Video
अवार्ड और पुरस्कार
2018 में हेकानी जखालू को नारी शक्ति पुरस्कार और 2021 में प्रतिष्ठित श्नाइडर इलेक्ट्रिक प्रेरणा अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है












Click it and Unblock the Notifications