Nagaland election result 2023: नागालैंड में जो कभी नहीं हुआ, वह इन दोनों महिलाओं ने कर दिखाया
Nagaland election result 2023: नागालैंड विधानसभा में इस बार 60 विधायकों के बीच 2 महिला एमएलए भी दिखेंगी। राज्य के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है। दोनों महिलाएं NDPP के टिकट पर चुनी गई हैं।

Nagaland assembly election result 2023: नागालैंड विधानसभा चुनाव में आज एक भी विधायक चुनकर नहीं पहुंची थीं। इस बार चार महिलाओं ने मतदाताओं की अदालत में भाग्य आजमाया और प्रदेश के वोटरों ने दो को चुनकर विधानसभा तक पहुंचा दिया है। नागालैंड के 60 साल के इतिहास के लिए यह अनोखी चुनावी घटना है। दिलचस्प बात ये कि दोनों महिला उम्मीदवार सत्ताधारी पार्टी नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) से ही चुनाव मैदान में थीं। एक को दीमापुर-3 और दूसरी को पश्चिमी अंगामी विधानसभा सीटों पर जीत मिली है।
नागालैंड में जो कभी नहीं हुआ, वह इन दोनों महिलाओं ने कर दिया
नागालैंड में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनती दिख रही है। लेकिन, यह चुनाव इसलिए यादगार बन गया है कि 60 साल में पहली बार राज्य के मतदाताओं ने दो-दो महिला उम्मीदवारों को चुना है। एनडीपीपी की उम्मीदवार हेकानी जाखलू दीमापुर-3 और सल्हॉउतुओन्यो क्रूस पश्चिमी अंगामी सीट से चुनी गई हैं। पश्चिमी अंगामी सीट पर एनडीपीपी की प्रत्याशी को 49.74 फीसदी यानि 7078 वोट मिले हैं। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय उम्मीदवार केनेइझाखो नख्रो को 7071 वोट मिले हैं।
हेकानी जखालू दीमापुर-3 से जीतीं
वहीं, नागालैंड की पहली महिला विधायक बनने का रिकॉर्ड बनाने वालों में सत्ताधारी नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी की हेकानी जखालू भी शामिल हैं। उन्होंने नागालैंड की दीमापुर-3 विधानसभा सीट से अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) की अज्हेतो झिमोनी को 1536 वोटों से हराया है। इस सीट पर जखालू को 14,395 (45.16%) वोट मिले , जबकि झिमोनी को 12,859 (40.34%) वोट हासिल हो पाए।
नागालैंड में महिला वोटर ज्यादा
दिलचस्प बात ये है कि नागालैंड में पुरष मतदाताओं की संख्या, महिला वोटरों के मुकाबले कम है। लेकिन, फिर भी अलग राज्य बनने के बाद 60 साल लग गए कि यहां विधानसभा में महिलाओं का अपना भी कोई प्रतिनिधि हो। राज्य में 6.55 लाख महिला मतदाता और 6.52 लाख पुरुष वोटर हैं।
नागालैंड में महिलाओं की स्ट्राइक रेट 50:50
नागालैंड में पिछली 27 फरवरी को वोटिंग हुई थी। अकुलोतो सीट से भाजपा प्रत्याशी काजेतो किनिमी के निर्विरोध जीत की वजह से 60 में से 59 पर ही वोटिंग करवाई गई थी। प्रदेश में इस बार कुल 1983 उम्मीदवारों में से 4 महिलाएं भी अपनी राजनीतिक किस्मत आजमाने चुनाव मैदान में उतरी थीं, उनमें से आधी को वोटरों ने विधानसभा भेजने का काम किया है।
Recommended Video
एनडीपीपी के टिकट पर जीतने वाली दोनों महिला उम्मीदवारों के अलावा कांग्रेस ने तेनिंग विधानसभा में रोजी थॉम्पसन को और बीजेपी ने अटोइजू विधानसभा से काहुली सेमा को टिकट दिया था, लेकिन उन दोनों की किस्मत ने लगता है कि साथ नहीं दिया। सेमा मामली वोटों के अंतर से एनसीपी के पिक्टो से पिछड़ गई हैं। वैसे जिस नागालैंड में एक भी महिला विधायक नहीं रही, उस राज्य से दो महिला सांसद जरूर रह चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications