खाने से ज्‍यादा सेक्‍स को तरजीह देने वाली एक्‍ट्रेस 40 दिन मनाएगी हनीमून

नई दिल्‍ली। सेक्‍स पर विवादित बयान देने वाली दक्षिण भारतीय फिल्‍मों की बेहद खूबसूरत और सफल अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु कल (6 अक्‍टूबर को) सुपरस्‍टार के नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्‍य के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। इस शादी को लेकर साउथ फिल्‍म इंडस्‍ट्री में कई तरह की चर्चाएं हैं। 9 अक्तूबर को हैदराबाद में एक ग्रैंड रिसेप्शन होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी हिंदू और क्रिश्चियन दोनों धर्मों के रीति रिवाज के मुताबिक होगी। शादी का कार्यक्रम गोवा में 3 दिनों तक चलेगा। इसके बाद समांथा और नागा चैतन्य 40 दिन लंबे हनीमून पर जाएंगे। खबरें तो यहां तक भी हैं कि दोनों का हनीमून 2 महीने का भी हो सकता है। नवंबर के आखिर में दोनों घर लौटेंगे। शादी में करोड़ों खर्च होने की उम्‍मीद है। तो आइए आपको इस शादी से जुड़ी हर खबर विस्‍तार से बताते हैं।

10 करोड़ खर्च होने की उम्‍मीद

10 करोड़ खर्च होने की उम्‍मीद

स्‍थानीय मीडिया के मुताबिक शादी में तकरीबन 10 करोड़ रुपए खर्च होंगे। शादी की रस्में डब्‍लू होटल और वोगाटोर बीच गोवा में होगी। शादी के बाद समांथा और नागा चैतन्य अपनी फिल्मों की शूटिंग पूरी करेंगे और उसके बाद 40 दिन लंबे हनीमून पर जाएंगे। खबरों की मानें तो शादी में तकरीबन 150 गेस्ट शामिल होंगे, जिसमें साउथ फिल्मों के स्टार्स भी शामिल हैं।

शादी में नागा के दादी की साड़ी पहनेंगी समांथा

शादी में नागा के दादी की साड़ी पहनेंगी समांथा

समांथा फॉर्मल सेरेमनी के लिए डिजाइनर क्रेषा बजाज द्वारा डिजाइन किया हुआ गाउन पहनेंगी। वहीं, ट्रेडिशनल वेडिंग के दौरान वे अपने होने वाले हसबैंड नागा चैतन्य की दादी की साड़ी पहनेंगी। आपको बता दें कि इससे पहले उनकी इंगेजमेंट ड्रेस भी क्रेषा ने ही तैयार की थी। जहां तक वेडिंग ड्रेस की बात है, तो ये क्रीम और गोल्ड कलर कॉम्बिनेशन से बनी है।

न्‍यूयॉर्क में बीतेगा हनीमून का ज्‍यादा वक्‍त

न्‍यूयॉर्क में बीतेगा हनीमून का ज्‍यादा वक्‍त

जानकारी के मुताबिक समांथा और नागा दोनों को ही ट्रैवलिंग काफी पसंद है और वो शादी के बाद दुनियाभर में घूमने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं। वैसे ऐसी खबरें हैं कि दोनों हनीमून के ज्यादा दिन न्यूयॉर्क में बिताएंगे। यहीं समांथा की डेब्यू फिल्म 'ये माया चेसावे' (2010) की शूटिंग भी हुई थी।

8 साल से एक-दूसरे को कर रहे थे डेट

8 साल से एक-दूसरे को कर रहे थे डेट

समांथा रुथ प्रभु ने सितंबर, 2016 में नागा चैतन्य के साथ अपनी रिलेशनशिप कबूल की। वैसे, ये कपल पिछले 8 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहा था। एक इंटरव्यू में समांथा ने कहा था- फिल्म इंडस्ट्री में नागा उनके पहले दोस्त बने और तब से अब तक वो उनके सबसे बेस्ट फ्रेंड बन चुके हैं।

खाने की जगह सेक्‍स को तरजीह देने की बात कही थी समांथा ने

खाने की जगह सेक्‍स को तरजीह देने की बात कही थी समांथा ने

समांथा रुथ प्रभु ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि वो खाने के बजाए सेक्स को ज्यादा तरजीह दोगी। इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि वो फूड और सेक्स में से किसे चुनना पसंद करेंगी तो उन्होंने बिना किसी झिझक के जवाब दिया कि वो फूड के बजाए वो सेक्स को चुनेंगी। समांथा ने कहा कि सेक्स एक अच्छी और नेचुरल चीज हैं। इसमें कोई गलत बात नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+