N. Koteshwar Singh: कौन हैं एन कोटेश्वर सिंह, जो बने मणिपुर से सुप्रीम कोर्ट में पहले जज
N. Koteshwar Singh: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी के बाद जम्मू- कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायधीश, मद्रास उच्च न्यायालय के अलावा सुप्रीम कोर्ट में भी जजों की नियुक्ति की है। मद्रास हाईकोर्ट में भी एक न्यायधीश की नियुक्ति की गई है। वहीं सुप्रीम के जज के पद पर एन कोटीश्वर सिंह को नियुक्त किया गया है। कोटेश्वर सिंह पहले ऐसे जज हैं, जिन्हें सर्वोच्च अदालत में जज का पद मिला है।
कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सुप्रीम कोर्ट के जज के पद पर एन कोटेश्वर सिंह और आर महादेवन की नियुक्ति की घोषणा की। केंद्र सरकार से सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के दो पद के लिए नियुक्त करने की सिफारिश की थी। जिसमें मद्रास उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति आर महादेवन के अलावा जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एन कोटेश्वर सिंह का भी नाम शामिल किया गया।

कौन हैं कोटेश्वर सिंह?
सुप्रीम कोर्ट में जज बनाए जाने से पहले कोटेश्वर सिंह जम्मू और कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रहे। इसे पहले उन्होंने गौहाटी हाई कोर्ट और मणिपुर उच्च न्यायालय में पूर्व न्यायधीश का पद संभाला। कोटेश्वर सिंह तीन बार गौहाटी हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश बने। जिसके बाद अब उन्हें सुप्रीम कोर्ट के न्यायधीश के पद पर नियुक्ति की अधिसूचना जारी की गई है।
नोंग्मीकापम कोटेश्वर सिंह का जन्म 1 मार्च 1963 को हुआ था। उनके पिता का नाम जस्टिस एन इबोटोम्बी सिंह था, जो गुवाहाटी हाई कोर्ट के पहले एडवोकेट जनरल थे और मां का नाम एन गोमती देवी था। जस्टिस कोटेश्वर सिंह ने गुवाहाटी हाई कोर्ट में नियुक्ति से पहले सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस भी की थी।
बाद में वर्ष 2008 के दौरान उन्हें गुवाहाटी हाई कोर्ट द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता नामित किया गया था। 2011 में न्यायमूर्ति सिंह ने गुवाहाटी हाई कोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में शपथ ली और 2012 में उन्हें स्थायी न्यायाधीश बनाया गया।












Click it and Unblock the Notifications