Nageshwari कौन थी? 4 महीने तक नहीं मिला वीक ऑफ, रगड़ कर लिया काम-झेलती रही टॉर्चर, रूह कंपा देगी ये मौत

Mysuru Nageshwari Death Case: कर्नाटक के मैसूर में एक युवा महिला की मौत ने एक बार फिर वर्कप्लेस हैरेसमेंट और कर्मचारियों पर बढ़ते मानसिक दबाव के मुद्दे को सामने ला दिया है। नागेश्वरी, जो हिनाकल के रिलायंस मार्ट में टाटा प्रोडक्ट प्रमोटर के रूप में काम करती थीं, कथित तौर पर पेस्टीसाइड खाकर जान दे दी। घटनास्थल से पुलिस के हाथ एक नोट भी लगा है। इसमें काम की जगह पर लगातार उत्पीड़न, लंबे समय तक छुट्टी न मिलने और नौकरी से निकाले जाने के आरोप दर्ज हैं।

परिवार न्याय की मांग कर रहा है और पुलिस जांच कर रही है। यह घटना सिर्फ एक व्यक्ति की मौत नहीं, बल्कि उन हजारों कर्मचारियों की कहानी है जो प्रेशर, टारगेटिंग और असुरक्षा के बीच काम करने को मजबूर हैं। आइए जानते हैं कि 4 महीने तक क्या क्या प्रताड़ना झेली?

mysuru-death-who-was-nageshwari-died

Who Was Nageshwari:नागेश्वरी कौन थी?

नागेश्वरी मैसूर की रहने वाली थीं। वे हिनाकल स्थित रिलायंस मार्ट में टाटा प्रोडक्ट्स की प्रमोटर के तौर पर तैनात थीं। उनकी नियुक्ति सीधे रिलायंस या टाटा के जरिए नहीं, बल्कि पीपीएमएस एजेंसी नाम की एक मार्केटिंग कंपनी के माध्यम से हुई थी। ऐसे कई कर्मचारी एजेंसियों के जरिए रिटेल स्टोर्स में प्रोडक्ट प्रमोशन का काम करते हैं। उनकी जिम्मेदारी प्रोडक्ट्स को ग्राहकों तक पहुंचाना, सेल्स बढ़ाने में मदद करना और स्टोर के नियमों का पालन करना होती है।

परिवार के अनुसार, नागेश्वरी पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थीं। खासकर अंतिम 15 दिनों में उनकी स्थिति और खराब हो गई थी। उन्होंने घरवालों को बताया था कि काम की जगह पर उन्हें परेशानी हो रही है। छोटी-छोटी बातों पर सवाल उठाए जा रहे थे, गलतियां उनके सिर मढ़ी जा रही थीं और काम का माहौल तनावपूर्ण बना दिया गया था।

आखिरी नोट में क्या लिखा था?

नागेश्वरी के सुसाइड नोट में वर्कप्लेस हैरेसमेंट के स्पष्ट आरोप हैं। उन्होंने लिखा कि सीनियर्स उन मामलों में उसे टारगेट कर रहे थे, जिनमें उनकी कोई गलती नहीं थी। उन्हें बार-बार निशाना बनाया जा रहा था। सबसे गंभीर आरोप यह था कि पिछले चार महीनों से उन्हें हर हफ्ते की छुट्टी नहीं दी गई। इमरजेंसी लीव भी नहीं मिली। लंबे समय तक बिना ब्रेक के काम करने से शारीरिक और मानसिक थकान बढ़ गई थी।

नोट में उन्होंने आगे बताया कि जब उन्होंने अपने साथ हो रहे बर्ताव पर सवाल उठाया तो उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया। नागेश्वरी ने कथित तौर पर डॉली नाम की एक सुपरवाइजर का जिक्र किया और आरोप लगाया कि हैरेसमेंट की मुख्य वजह वही हैं। उनके अनुसार, डॉली के व्यवहार और काम के दबाव ने उन्हें इस कदम तक पहुंचाया। ये आरोप अभी जांच के दायरे में हैं। पुलिस मौत की परिस्थितियों के साथ-साथ वर्कप्लेस हैरेसमेंट के दावों की भी जांच कर रही है।

बेटी की मौत पर टूटी मां, बोली- मुझे न्याय चाहिए

नागेश्वरी की मां रत्नम्मा ने बेटी की मौत के बाद दर्द भरे शब्दों में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, 'मेरी बेटी को मेंटल हैरेसमेंट का सामना करना पड़ा। वे उसे छोटी-छोटी बातों पर भी परेशान करते थे। पिछले 15 दिनों से मेरी बेटी मेंटली परेशान हो गई थी। उसने हमें बताया था कि उसे उसके वर्कप्लेस पर हैरेस किया जा रहा था।'

रत्नम्मा ने आगे कहा कि अपनी जान देने से पहले उसने डॉली नाम की एक सुपरवाइजर का नाम लिखा था। मेरी बेटी को परेशान करने और नौकरी से निकालने के बाद उसने जान दे दी। मेरी बेटी को न्याय दो और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करो।'

चार महीने बिना वीक ऑफ: काम का दबाव कितना गहरा था?

नागेश्वरी के आरोपों में सबसे चौंकाने वाला हिस्सा यह है कि चार महीने तक उसे साप्ताहिक छुट्टी नहीं मिली। रिटेल और प्रमोशन जॉब्स में अक्सर शिफ्ट सिस्टम होता है, लेकिन कानून और श्रम नियमों के तहत साप्ताहिक अवकाश का प्रावधान है। इमरजेंसी लीव न मिलना भी गंभीर मुद्दा है। जब कोई कर्मचारी लगातार काम करता रहे, बिना आराम के, तो थकान, चिंता और डिप्रेशन का खतरा बढ़ जाता है।

पुलिस जांच क्या कहती है?

मैसूर पुलिस मौत और हैरेसमेंट के आरोपों की जांच कर रही है। आखिरी नोट, परिवार के बयान, स्टोर और एजेंसी के रिकॉर्ड, अन्य कर्मचारियों के बयान, ये सब जांच का हिस्सा बनेंगे। अगर आरोप सही पाए गए तो, संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+