Mysuru: मैसूर में आपत्तिजनक पोस्ट के बाद भड़के लोग, पुलिस स्टेशन पर किया हमला, तोड़-फोड़ कर जलाए वाहन
Mysore News: कर्नाटक के मैसूस जिले में सोमवार को सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट के कारण लोग भड़क उठे। गुस्साई भीड़ मैसूर के उदरगिरी थाने के बाहर जमा हो गई और जमकर हंगामा किया। आरोपियों की तुरंत गिरफ्तार की मांग करते हुए पुलिस स्टेशन पर हमला बोल दिया।
सैकड़ों की संख्या में जुडटी भीड़ ने जमकर तोड़-फोड, पत्थरबाजी और पुलिस के वाहनों को आग के हवाले कर दिया है। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस का लाठी-चार्ज और आंसू गैस के गोले फोंड़ने पड़े।

दरअसल, सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की गई जिसमें अखिलेश यादव, राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल की अर्धनग्न तस्वीर थीं। तीनों नेताओं की फोटो के साथ आपत्तिजनक तरीके से छेड़छाड़ की गई थी और वो सिर पर मुसलमानों की टोपी पहने नजर आ रहे। इतना ही नही उनकी फोटो पर उर्दू में अपमानजनक टिप्पणियों भी लिखीं गई थी। ये मुस्लिम धार्मिक नेताओं के खिलाफ असभ्य टिप्पणियां भी थीं, जिसका उद्देश्य धार्मिक भावनाओं को आहत करना था।
इस पोस्ट को देखकर मुस्लिम समुदाय भड़क उठा और इसे 'गुस्ताख-ए-रसूल' (पैगंबर की निंदा करने वाले) के लिए बताते हुए उदयगिरी पुलिस स्टेशन पर एकत्र हो गए और गिरफ्तारी और मौत की सजा की मांग करते हुए जमकर हंगामा मचाना शुरू कर दिया।
हालात तब और बिगड़ गए जब पोस्ट के गुस्साईं भीड़ ने पुलिस की गाडि़यों पर पथराव शुरू कर दिया और आग लगा दी। पथराव में 7 पुलिसकर्मी घायल हो गए। गुसई भीड़ को तितर-बितर करने के पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, आंसू गैस छोड़नी पड़ी।
Mysuru’s Udayagiri police station under attack by an mob! Police vehicles torched, cops assaulted, and even the DCP’s vehicle attacked
If the police aren’t safe, what about common Kannadigas? Congress has surrendered Karnataka to rioters!#Scamgress #MysuruRiots #appeasement pic.twitter.com/lwGgOijBOf
— BJP Karnataka (@BJP4Karnataka) February 11, 2025












Click it and Unblock the Notifications