MyAbhyas- स्मार्ट लर्निंग का एक नया ज़रिया
कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को घरों में कैद कर दिया है, जिस वजह से स्कूल, कॉलेज, ऑफिस सभी बंद हैं। इस मुश्किल हालात में बच्चे भी घरों में कैद हैं, ऐसे में MyAbhyas उनके पढ़ने और सीखने के लिए एक अच्छा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है। ये बच्चों के सीखने की प्रक्रिया को संपूर्ण और समग्र बनाता है।
MyAbhyas को 2020 में लॉन्च किया गया था, इसके माध्यम से क्लास 1 से लेकर 12वीं तक के छात्रों के लिए काफी इफेक्टिव लर्निंग प्रोग्राम प्रदान किया जाता है। दूसरे शब्दों में कहें तो ये CBSE, KSEEB छात्रों के लिए वन स्टॉप सॉल्यूशन है। बच्चों के होमवर्क, डाउट क्लियरिंग, टेक्सबुक सॉल्यूशन, वीडियो लेशन, सैंपल पेपर, मॉक टेस्ट, आसान रिवीजन नोट्स सब में ये मदद करता है। इसके अलावा छात्रों को इसमें पुराने बोर्ड्स के पेपर भी मिल जाएंगे।
ये ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म छात्रों और टीचर दोनों के लिए बहुत ही इंटरैक्टिव है, क्योंकि इसमें देखने, लिखने और सुनने के रियल टाइम फीचर हैं। इसके अलावा इस ऐप में क्विज, टेस्ट और किसी दुविधा (Doubt) को सुलझाने की सुविधा है।
ये एप्लिकेशन छात्रों को सीखने का एक अच्छा प्लेटफॉर्म प्रदान करता है, यहां वो सीखते हैं, नई चीजों की खोज और खुद के रास्ते का चयन करते हैं। इस प्लेटफॉर्म को आसान बनाने के लिए इसमें अच्छे टीचर, अच्छी टेक्नोलॉजी, कंटेंट, मीडिया सब मौजूद हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो इसमें छात्रों को वर्ल्ड क्लास लर्निंग एक्सपीरियंस मिलता है।
हाल ही में लागू हुई नई शिक्षा नीति 2020 नए भारत की आधारशिला है। इससे छात्र 21वीं सदी के हिसाब से खुद को तैयार कर सकते हैं। इसी तरह MyAbhyas ऑनलाइन ऐप छात्रों के लिए एक वरदान है।
मिशन
ये प्लटेफॉर्म नई चीजों की खोज, शेयर और प्रभावी टेक्नोलॉजी को लागू करना, पढ़ने के अभ्यास और अथेंटिक लर्निंग को बढ़ावा देता है।
ये प्लेटफॉर्म छात्रों के लिए 21वीं सदी के हिसाब से पढ़ाई का माहौल और सीखने का माहौल तैयार करता है।
ये प्लेटफॉर्म शिक्षकों को एजुकेशनल टेक्नोलॉजी, प्रोफेशनल डेवलपमेंट और क्लास से जुड़ी कई सुविधाएं प्रदान करता है।
विजन
भारत के दूरस्थ भाग में शिक्षा को ले जाना।
हर छात्र को सर्वश्रेष्ठ शैक्षिक अनुभव प्रदान करना।
लागत को कम रखना।
संरचित पाठ्यक्रम (Structured Courses)
MyAbhyas की ओर से पेश संरचित पाठ्यक्रम एक अच्छा कंटेंट देता है, जिससे यूजर को बातचीत करने में आसानी होती है। ये कॉन्सेप्ट की जटिलता को कम करके उसे कई समान सेक्शन्स में बांट देता है।
लाइव टेस्ट और क्विज
इस प्लेटफॉर्म पर लाइव टेस्ट और क्विज का भी बेहतरीन ऑप्शन मिलता है, जो बच्चों को कंपटीशन के लिए प्रोत्साहित करता है।
ग्रुप के साथ नेटवर्क
माता-पिता का डर खत्म करने के साथ ये ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बच्चों को सीखने के लिए बहुत सारे नेटवर्किंग के अवसर प्रदान करता है।
कौन हैं इसके डायरेक्टर्स?
सुनील कुमार वी: सीखने और नवीतनम पाठ्य सामग्री को विकसित करने में सुनील कुमार को दो दशकों का अनुभव है। उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट और कैनेडियन एविएशन के साथ काम किया है। लर्निंग एंड डेवलपमेंट और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में सुनील कुमार एक अच्छे उद्यमी हैं। सुनील का मानना है कि अगर टेक्नोलॉजी को पढ़ाने और सीखने से मिला दिया जाएगा, तो ऑनलाइन कोर्स रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन जाएगा। नई शिक्षा नीति के मुताबिक हर छात्र को न्यूनतम शिक्षा के अंत तक नौकरी पाने के लिए तैयार रहना होगा, ये एक अच्छी खबर है। इस ऑनलाइन शिक्षण युग में ज्ञान साझा करना एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
शारदा एम कृष्णमूर्ति: मीडिया में ढाई दशक और जर्मन ट्रेनर के रूप में शारदा एम कृष्णमूर्ति ने काम किया है। इसके अलावा मर्सिडीज, बॉश (Bosch) और दूरदर्शन में भी उन्होंने अहम जिम्मेदारी निभाई है। शारदा का मानना है कि टेक्नोलॉजी सीखने वालों को लाइव लेक्चर के माध्यम से अपनी गति से आगे बढ़ने देती है। ये प्लेटफॉर्म छात्रों को बिना शर्मिंदगी और दबाव के सीखने के लिए प्रेरित करता है। जिन जगहों पर ऑफलाइन शिक्षा व्यवस्था सही नहीं है, वहां ऑनलाइन शिक्षा एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस तरह भारत के दूरस्थ भाग में भी शिक्षा दी जा सकती है।
कैसे करें संपर्क?
www.myabhyas.com
1800 572 4455













Click it and Unblock the Notifications