पत्नी ट्विंकल संग रिश्तों को लेकर अक्षय ने कही बड़ी बात, बताया इन अहम चीजों पर लेते हैं सलाह
मुंबई। किसी के भी सफल करियर के पीछे कहीं ना कहीं उसके परिवार का अहम रोल होता है। ऐसे ही एक शख्सियत हैं बॉलीवुड के खिलाड़ी और एक्शन किंग अक्षय कुमार। अक्षय आज बॉलीवुड के सबसे सफल एक्टर हैं और उनके इस सफल करियर में उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना का अहम रोल है। दोनों के बीच काफी जबरदस्त बॉन्डिंग है। दोनों ने एक दूसरे की अच्छी बुरी आदतों को अपनाकर हर कदम पर एक दूसरे का साथ दिया है। हाल ही में अक्षय ने ट्विंकल के साथ अपनी बॉन्डिंग को लेकर कुछ खुलासे किए हैं। आप भी जानिए

ट्विंकल करती हैं अक्षय को गाइड
हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने ट्विंकल खन्ना संग अपने रिश्ते के बारे में बात की। अक्षय ने बताया कि ट्विंकल उनको कई चीजों में गाइड करती हैं। लेकिन अक्षय ने ये भी बताया कि काम से जुड़ी हर बात को वो ट्विंकल के साथ शेयर नहीं करते हैं।

करियर में वाइफ ट्विंकल का अहम रोल
अक्षय ने कहा, 'हां, मेरे करियर में मेरी वाइफ ट्विंकल का अहम रोल है। ऐसा भी नहीं है कि मैं उनके साथ हर फिल्म की स्क्रिप्ट पर बात करता हूं, लेकिन फिर भी वो मुझसे बात करती हैं और मैं उनकी बातों को याद रखता हूं। उन्होंने एक बार मुझसे कहा था, कोई जोर जबरदस्ती नहीं है, जो अच्छा लगे करो।'

हाल ही में ट्विंकल ने शेयर किया था एक वीडियो
बता दें कि दोनों की शादी को इतना समय हो गया है, लेकिन आज भी दोनों एक दूसरे के साथ मजाक करते रहते हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही में ट्विंकल ने अक्षय का एक वीडियो शेयर किया था। लेकिन उस वीडियो के साथ जो कैप्शन था वो काफी मजेदार था। दरअसल, दोनों जब वेकेशन पर गए थे वहां पर एक गेम था जिसमें आपको कुछ निर्धारित समय के लिए एक पोल पर लटकना है और अगर आप जीत गए तो आपको 100 पाउंड मिलेंगे। अक्षय भी उस पोल पर लटके थे जिसका वीडियो ट्विंकल ने शेयर किया है और लिखा था कि अक्षय फोर्ब्स लिस्ट में नाम आने के बाद भी खुश नहीं हैं और उन्हें ये 100 पाउंड भी जीतने हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications