पत्‍नी ट्विंकल संग रिश्‍तों को लेकर अक्षय ने कही बड़ी बात, बताया इन अहम चीजों पर लेते हैं सलाह

मुंबई। किसी के भी सफल करियर के पीछे कहीं ना कहीं उसके परिवार का अहम रोल होता है। ऐसे ही एक शख्‍सियत हैं बॉलीवुड के खिलाड़ी और एक्‍शन किंग अक्षय कुमार। अक्षय आज बॉलीवुड के सबसे सफल एक्‍टर हैं और उनके इस सफल करियर में उनकी पत्‍नी ट्विंकल खन्ना का अहम रोल है। दोनों के बीच काफी जबरदस्त बॉन्डिंग है। दोनों ने एक दूसरे की अच्छी बुरी आदतों को अपनाकर हर कदम पर एक दूसरे का साथ दिया है। हाल ही में अक्षय ने ट्विंकल के साथ अपनी बॉन्डिंग को लेकर कुछ खुलासे किए हैं। आप भी जानिए

ट्विंकल करती हैं अक्षय को गाइड

ट्विंकल करती हैं अक्षय को गाइड

हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने ट्विंकल खन्ना संग अपने रिश्ते के बारे में बात की। अक्षय ने बताया कि ट्विंकल उनको कई चीजों में गाइड करती हैं। लेकिन अक्षय ने ये भी बताया कि काम से जुड़ी हर बात को वो ट्विंकल के साथ शेयर नहीं करते हैं।

करियर में वाइफ ट्विंकल का अहम रोल

करियर में वाइफ ट्विंकल का अहम रोल

अक्षय ने कहा, 'हां, मेरे करियर में मेरी वाइफ ट्विंकल का अहम रोल है। ऐसा भी नहीं है कि मैं उनके साथ हर फिल्म की स्क्रिप्ट पर बात करता हूं, लेकिन फिर भी वो मुझसे बात करती हैं और मैं उनकी बातों को याद रखता हूं। उन्होंने एक बार मुझसे कहा था, कोई जोर जबरदस्ती नहीं है, जो अच्छा लगे करो।'

हाल ही में ट्विंकल ने शेयर किया था एक वीडियो

हाल ही में ट्विंकल ने शेयर किया था एक वीडियो

बता दें कि दोनों की शादी को इतना समय हो गया है, लेकिन आज भी दोनों एक दूसरे के साथ मजाक करते रहते हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही में ट्विंकल ने अक्षय का एक वीडियो शेयर किया था। लेकिन उस वीडियो के साथ जो कैप्शन था वो काफी मजेदार था। दरअसल, दोनों जब वेकेशन पर गए थे वहां पर एक गेम था जिसमें आपको कुछ निर्धारित समय के लिए एक पोल पर लटकना है और अगर आप जीत गए तो आपको 100 पाउंड मिलेंगे। अक्षय भी उस पोल पर लटके थे जिसका वीडियो ट्विंकल ने शेयर किया है और लिखा था कि अक्षय फोर्ब्स लिस्ट में नाम आने के बाद भी खुश नहीं हैं और उन्हें ये 100 पाउंड भी जीतने हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+