My Voice: कीजिए निगेटिव सोच का बहिष्कार तभी होगा 'भारत निर्माण'
My Voice कॉलम में नासिक के डॉक्टर, समाजसेवी, गीतकार और सनातन सेवा के पूजारी डॉ. राघवेन्द्र भट्ट ने बीजेपी सरकार की ओर से चलाये जा रहे 'मेक इन इंडिया' प्रोग्राम के बारे में कहा कि वाकई में यह मोदी सरकार की ओर से चलाया जा रहा बेहद ही खूबसूरत अभियान है, जो कि अगर सही रूप से साकार होता है तो देश की दिशा और दशा दोनों ही बदल जायेगी।
मैं मोदी सरकार से कहना चाहूंगा कि उन्होंने देश के लिए यह अभियान सोचा है जो कि वाकई में तारीफ के काबिल है क्योंकि यह एक ऐसा प्रोग्राम है जिससे देश के सर्वांगीण लोग जुड़ेंगे, अगर इंजीनियर है तो उसे इंजीनियर का काम मिलेगा और अगर वो चतुर्थ श्रेणी का व्यक्ति है तो उसे उस वर्ग का काम दिया जायेगा।
कीजिए निगेटिव सोच का बहिष्कार तभी होगा 'भारत निर्माण'
लेकिन हमारे देश की विडंबना यह है कि यहां लोग कुछ भी सुनने और समझने से पहले ही विरोधी बन जाते हैं। इसलिए मैं अपनी पीएम साहब से यही कहना चाहता हूं कि वो हमारे देश के लोगों की मानसिकता बदलने का काम पहले करें। क्योंकि यहां के लोग बहुत जल्द किसी की सोच पर अपनी राय कायम कर लेते हैं, जिसका फायदा समाज के कुछ चंद स्वार्थी लोग उठा रहे हैं जिससे अच्छे-अच्छे कार्यक्रम की बैंड बज जाती है।
प्लीज 'चेंज थिकिंग ऑफ इंडियंस' क्योंकि तभी होगा 'मेक इन इंडिया'
वैसे में अपनी बीजेपी सरकार को इस महान काम के लिए शुभकामनाएं और बधाई देना चाहता हूं क्योंकि यह देश के विकास में उठाया एक सार्थक कदम है जो कि नये सृजन को जन्म दे सकता है, इसलिए प्लीज 'चेंज थिकिंग ऑफ इंडियंस' क्योंकि तभी होगा 'मेक इन इंडिया'।
Disclaimer: माई व्यॉयस में प्रकाशित ये विचार वनइंडिया के नहीं, बल्कि हमारे पाठक के हैं। यदि आप अपनी बात रखना चाहते हैं तो वनइंडिया को लिख भेजें [email protected] पर। सब्जेक्ट लाइन में My Voice जरूर लिखें। यदि आपको हिंदी टाइपिंग नहीं आती है तो अपना मोबाईल नंबर ई-मेल करें, हम आपको कॉल करके आपके विचार लेकर प्रकाशित करेंगे।













Click it and Unblock the Notifications