सर्जिकल स्ट्राइक पर राहुल गांधी ने की PM मोदी की तारीफ, कहा- फैसले पर सरकार के साथ है कांग्रेस
नई दिल्ली। भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर पूरा देश मोदी सरकार की वाहवाही कर रहा है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी शुक्रवार को एक जनसभा में सरकार के फैसले की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी पार्टी इस फैसले पर प्रधानमंत्री के साथ खड़ी है।

यूपी चुनाव से पहले किसान यात्रा पर निकले राहुल गांधी शुक्रवार को बुलंदशहर में थे। राहुल ने भारतीय सेना की ओर से की गई सर्जिकल स्ट्राइक की तारीफ करते हुए कहा कि बीते ढाई साल में पहली बार मोदी ने ऐसा कोई एक्शन लिया है जिससे लगता है कि वह देश के प्रधानमंत्री हैं।
राहुल गांधी ने दिया धन्यवाद
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा, 'मैं उन्हें धन्यवाद देता हैं। उन्होंने पहली बार ऐसा कोई कदम उठाया है जो प्रधानमंत्री पद की गरिमा बढ़ा रहा है। मेरी पार्टी और मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं।'
मोदी सरकार के लिए जरूरी था फैसला
राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने जो कुछ किया वह बिल्कुल सही है और ऐसे वक्त में यह फैसला लेना जरूरी था। इस फैसले पर कांग्रेस, सरकार के समर्थन में है।
#WATCH Rahul Gandhi: "I thank PM for taking this action. My party & I stand with him in this" on #SurgicalStrike conducted by Indian army pic.twitter.com/L7kSlg0lEk
— ANI UP (@ANINewsUP) September 30, 2016












Click it and Unblock the Notifications