My Name Is Raga का टीजर लॉन्च! अब तैयार हो जाइए राहुल गांधी पर फिल्म देखने के लिए

दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर बनी 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' फिल्म के बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बायोपिक बनकर तैयार हो रही है। राहुल गांधी पर बन रही फिल्म 'My Name Is Raga' का टीजर लॉन्च हुआ है, जिसेरूपेश पॉल डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या और राहुल गांधी से बचपन से शुरू हो रही है। इस फिल्म में एक डायलॉग है, जहां एक लेडी को राहुल गांधी से कहती हुई दिख रही हैं, 'तुम्हें पता है कि हम तुमसे इतना प्यार क्यूं करते हैं, क्योंकि तुमने हमें जीतना सिखाया है। जिस लोगों ने राहुल का मजाक बनाया, आज वो राहुल उन्हीं लोगों का प्यारा रागा हैं।' इस डायलॉग के बाद राहुल गांधी अपनी स्टाइल में आंख मारकर उसको रिप्लाय कर रहे हैं।

My Name Is Raga: चुनाव से पहले राहुल गांधी पर फिल्म तैयार

पॉल My Mother's Laptop (2008), Saint Dracula 3D (2012) और Kamasutra 3D (रिलीज नहीं हो पाई) जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। पॉल कहते हैं, 'इस फिल्म राहुल का महिमामंडन या उन्हें कम आंकने की मकसद से नहीं बनाई गई है। यह एक ऐसे इंसान के वापस आने की कहानी है, जिसने बेशर्मी से हमले किये गए थे। जिस किसी ने भी निडर होकर हार और असफलता का सामना किया है, वह इस कहानी से संबंधित है। मैं इसे एक बायोपिक नहीं कहना चाहता हूं, यह किसी भी आदमी की कहानी है जो एक भयावह जीवन पर जीत के बाद अजेय हो जाता है।'

टीजर में दिखाया गया है कि राहुल गांधी छोटी उम्र में अपनी दादी यानी की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और अपने पिता राजीव गांधी की हत्या होते देखते हैं और हताश हो जाते हैं। साथ ही इस फिल्म में नरेंद्र मोदी को भी दिखाया गया है और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी नजर आ रहे हैं।

इस फिल्म में अश्विनी कुमार राहुल गांधी की भूमिका में हैं, हिमंत कपाड़िया मोदी बने हैं और राजू खेर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के रूप में दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि राजू खेर बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर के भाई हैं, जो हाल ही में 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' फिल्म में मनमोहन सिंह के किरदार में नजर आए थे।

माई नेम इज रागा 2019 आम चुनावों से पहले बड़े पर्दे पर एक राजनीतिक बायोपिक के रूप में उतरेगी। इसके साथ नरेंद्र मोदी की बायोपिक भी बन रही है, जिसमें विवेक ओबेरॉय मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन ओमंग कुमार कर रहे हैं। इसके अलावा, निथ्या मेनन तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता के रूप में 'द आयरन लेडी' के रूप में दिखाई देंगी। इंदिरा गांधी पर लिखी बायोग्राफी पर वेब सीरीज में विद्या बालन नजर आएंगी, जिसे पत्रकार सागरिका घोष ने लिखी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+