' I love मोदी जी...', सरेआम मोहम्मद शमी को प्रपोज करने वाली अभिनेत्री ने ये क्या बोल दिया?
Payal Ghosh tweet on PM Modi: PM मोदी ने लक्षद्वीप की फोटो क्या शेयर की, हंगामा ही मच गया। पीएम मोदी ने अपने वीडियो में केवल लक्षद्रीप की प्राकृतिक सुदंरता का वर्णन किया था।

और विदेश जाकर छुट्टी मनाने वाले भारतीयों से आग्रह किया था कि वो यहां आकर छुट्टियों का आनंद लें लेकिन इस वीडियो के बाद मालदीप वालों को ना जाने क्यों मिर्ची लग गई?
मालदीप के मंत्री ने की अपमानजनक बातें, मचा हंगामा
वहां की महिला मंत्री मरियम शिउना ने पीएम मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी की, शायद उन्हें ये लगा कि पीएम मोदी की इस आग्रह के बाद लोग मालदीप नहीं आएंगे।
बॉयकॉट मालदीप हुआ ट्रेंड
मालदीप के मंत्री की इस विवादित टिप्पणी पर इंडिया में भूचाल आ गया है। लोगों ने 'बॉयकॉट मालदीप' की बात कही है।तो वहीं पीएम मोदी के वीडियो पर अक्सर अपने बयानों के कारण चर्चा में रहने वाली खूबसूरत अभिनेत्री पायल घोष ने बड़ी ही अजीब सी प्रतिक्रिया दी है।
'मेरे सबसे पसंदीदा मोदी जी... आई लव यू सोच मच'
उन्होंने पीएम मोदी के वीडियो को रीट्वीट किया है और लिखा है कि 'मेरे सबसे पसंदीदा मोदी जी... आई लव यू सोच मच' #ExploreIncredibleIndia.
सोशल मीडिया पर चर्चित हुई पायल की पोस्ट
पीएम मोदी के वीडियो पर इस तरह की पोस्ट की वजह से पायल घोष एक बार फिर से सोशल मीडिया पर चर्चित हो गई हैं। उनकी ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है और लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं।
'शमी का पत्ता तो एक दिन में ही कट गया'
एक यूजर ने लिखा कि 'इनका कुछ नहीं हो सकता है' तो किसी ने लिखा कि 'लो, शमी का पत्ता तो एक दिन में ही कट गया। '
दरअसल पायल घोष ने विश्वकप 2023 के दौरान मोहम्मद शमी को सरेआम शादी के लिए प्रपोज कर दिया था। जिसके बाद वो सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी हुई थीं।
इरफान पठान को लेकर कही थी चौंकाने वाली बात
तो वहीं इसके बाद इन्होंने Twitter पर ये कहकर सनसनी फैला दी थी कि वो और इंडिया के मशहूर क्रिकेटर इरफान पठान 5 साल तक रिलेशनशिप में थे लेकिन बाद में ये रिश्ता टूट गया। उन्होंने ये भी कहा था कि गौतम गंभीर भी उन्हें मिस कॉल किया करते थे।
फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर लगाए थे गंभीर आरोप
मालूम हो कि पायल घोष वो अभिनेत्री हैं, जिन्होंने कुछ वक्त पहले फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर, यौन शौषण का आरोप लगाया था। इन्होंने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी, इस पर भी काफी बवाल मचा था।
हालांकि अनुराग कश्यप ने सारे आरोपों को गलत और बेबुनियाद बताया था और कहा था कि 'कुछ लोग पब्लिसिटी पाने के लिए कुछ भी करते हैं, जो आरोप मुझ पर लगाए गए हैं, उनमें जरा भी सच्चाई नहीं है।'
पीएम मोदी ने शेयर की थी लक्षद्वीप की तस्वीरें
मालूम हो कि बीते गुरुवार को पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर बीते गुरुवार को लक्षद्वीप दौरे की बेहद सुंदर तस्वीरें शेयर की थीं। उन तस्वीरों में पीएम मोदी काफी अलग अंदाज में दिख रहे थे। वो सी बीच पर वॉकिंग और समंदर में स्नॉर्कलिंग करते नजर आ रहे थे, जिसमें उन्होंने लाइफ जैकट पहनी हुई थी। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था कि 'जो लोग रोमांच पंसद करते हैं उन्हें एक बार लक्षद्वीप जरूर आना चाहिए।'












Click it and Unblock the Notifications