Uttarakhand News: ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 2.67 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने साझा किया अपना विजन

मेरा सपना उत्तराखंड अभियान ने सरकारी और निजी स्कूलों के कक्षा 11 और 12 के 2.67 लाख छात्रों को आठ मुख्य क्षेत्रों पर निबंध प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया। डिजिटल प्रमाण पत्र और शीर्ष विचारों के लिए संभावित प्रोत्साहन के साथ, यह अभियान भविष्य की नीति और विकास को प्रभावित करेगा।

उत्तराखंड के युवा विद्यार्थियों को राज्य के विकास और नीति निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने के उद्देश्य से शुरू किए गए ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को व्यापक समर्थन मिला है। प्रदेश की कक्षा 11वीं और 12वीं के 2,67,744 विद्यार्थियों ने अपने विचार और विजन साझा करते हुए निबंध मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजे हैं।

My Dreams Uttarakhand: Youth Vision

मुख्यमंत्री धामी ने 10 अगस्त को आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों से 24 अगस्त तक अपने विचार साझा करने और उन्हें पोर्टल पर अपलोड करने का आह्वान किया था। अभियान के तहत विद्यार्थियों ने उत्तराखंड के भविष्य को लेकर अपने विचार और सुझाव प्रस्तुत किए हैं।

पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार उत्तराखंड में कक्षा 11वीं और 12वीं में सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों में कुल 2,96,426 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इनमें से 2.67 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने अभियान में भाग लेकर अपने विचार साझा किए हैं।

विद्यार्थियों ने पर्यटन, रोजगार, सामाजिक विकास, वन एवं पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और तकनीक सहित आठ प्रमुख विषयों पर अपने सुझाव और नए विचार प्रस्तुत किए हैं। इन निबंधों को केवल लेखन तक सीमित नहीं माना जा रहा, बल्कि इन्हें उत्तराखंड की नई पीढ़ी की आकांक्षाओं और भविष्य के प्रदेश को लेकर उनकी सोच के दस्तावेज के रूप में देखा जा रहा है।

इन जिलों में शत-प्रतिशत विद्यार्थियों ने की भागीदारी

अभियान में रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चंपावत, ऊधमसिंह नगर और चमोली जिलों में कक्षा 11वीं और 12वीं के शत-प्रतिशत विद्यार्थियों ने अपने निबंध पोर्टल पर अपलोड किए हैं। वहीं, पौड़ी में 98.82 प्रतिशत, अल्मोड़ा में 97.46 प्रतिशत, हरिद्वार में 91.77 प्रतिशत, टिहरी में 91.57 प्रतिशत, बागेश्वर में 89.26 प्रतिशत, नैनीताल में 85.89 प्रतिशत और उत्तरकाशी में 84.93 प्रतिशत विद्यार्थियों ने अभियान में भागीदारी की।

देहरादून जिले में कक्षा 11वीं और 12वीं के कुल 63,666 विद्यार्थियों में से 47,358 विद्यार्थियों ने अपने निबंध प्रस्तुत किए हैं।

16 सितंबर को घोषित होंगे श्रेष्ठ विचारों के परिणाम

अभियान के तहत प्राप्त निबंधों और विचारों का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ विशेषज्ञों की टीम द्वारा अवलोकन एवं मूल्यांकन किया जा रहा है। श्रेष्ठ विचारों के परिणाम 16 सितंबर को घोषित किए जाएंगे।

अभियान के अंतर्गत कुल 140 श्रेष्ठ विचारों का चयन किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को शासन के वरिष्ठ अधिकारियों और सचिवों के साथ अपने विचारों पर चर्चा करने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इन विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनके विजन, अनुभव और सुझाव सुनेंगे।

श्रेष्ठ विचार प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को करियर एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहयोग सहित अन्य प्रोत्साहन और पुरस्कार दिए जाने की भी व्यवस्था की गई है।

पहली बार विकास के विजन पर विद्यार्थियों से सीधा संवाद

‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान के माध्यम से प्रदेश के युवा विद्यार्थियों को सीधे राज्य के विकास और नीति निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने की पहल की गई है। 2.67 लाख से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी इस अभियान के व्यापक प्रभाव और युवाओं के उत्साह को दर्शाती है।

अभियान के संयोजक डॉ. राहुल अग्रवाल ने कहा कि नई पीढ़ी को सीधे राज्य की विकास प्रक्रिया और नीति निर्माण की सोच से जोड़ना एक अभिनव पहल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अपने विचार साझा किए हैं।

प्रत्येक सहभागी को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

पोर्टल पर निबंध जमा करने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को डिजिटल प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया है। अभियान के तहत राज्य के प्रत्येक ब्लॉक, विद्यालय और विद्यार्थी से संबंधित विवरण का डेटा संकलित किया गया है। इससे पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने में मदद मिली है।

‘विद्यार्थियों के विचार उत्तराखंड को नई दिशा देने में सक्षम’

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विद्यार्थी केवल उत्तराखंड का भविष्य नहीं हैं, बल्कि उनके विचार आज के उत्तराखंड को भी नई दिशा देने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने कहा कि ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान के माध्यम से नई पीढ़ी की सोच को सुना जा रहा है और युवाओं के अच्छे एवं व्यावहारिक सुझावों को प्रदेश के विकास में स्थान दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का संकल्प है कि युवा जिस उत्तराखंड का सपना देख रहे हैं, उसे साकार करने में उन्हें भी सहभागी बनाया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+