मां बनने से पहले सानिया मिर्जा ने तय किया बच्चे का सरनेम

नई दिल्ली। टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा ने बच्चे को लेकर अपनी चाहत जताई है। सानिया ने अपने बच्चे की सरनेम को ललेकर अपनी इच्छा जताते हुए उनका सरनेम भी सोच लिया है। सानिया ने कहा कि उनके बच्चों का सरनेम मिर्जा मलिक होगा। बच्चे को लेकर सानिया ने अपनी इच्छा भी जताई और बताया कि उन्हें बेटा चाहिए या फिर लड़की। वहीं समाज में बेटी की सोच को लेकर भी उन्होंने चर्चा की।

सानिया ने सोच लिया बच्चे का सरनेम

सानिया ने सोच लिया बच्चे का सरनेम

गोवा फेस्ट 2018 में लैंगिक पक्षपात के मुद्दे पर सानिया ने कहा कि वह और उनके पति शोएब मलिक एक बेटी चाहते हैं। वो उसका सरनेम मिर्जा मलिक रखना चाहते हैं। सानिया ने बताया कि उनके परिवारवाले बेटे की चाहत रखते हैं, ताकि वंश बढ़े, लेकिन वो और उनके पति बेटी की चाहत रखते हैं।

नहीं बदला अपना सरनेम

नहीं बदला अपना सरनेम

उन्होंने कहा कि शादी के बाद भी मैंने अपना सरनेम नहीं बदला और ये आगे भी जारी रहेगा। सानिया ने बताया कि वो भी दो बहनें हैं और उनके रिश्तेदार उनके पिता को हमेसा कहते हैं कि एक बेटा होना चाहिए। सानिया ने कहा कि उन्हें कभी महसूस नहीं हुआ कि उनका एक भाई भी होना चाहिए।

शोएब की उम्र को लेकर सोशल मीडिया पर दिया जवाब

शोएब की उम्र को लेकर सोशल मीडिया पर दिया जवाब

आपको बता दें कि सानिया ने हाल ही में ट्विटर पर शोएब मलिक की उम्र को लेकर एक यूजर द्वारा किए गए सवाल पर मुंहतोड़ जवाब दिया। डेनियल एलेक्जेंडर नाम के शख्स ने शोएब मलिक की उम्र को लेकर सवाल किया, जिसके जवाब में सानिया ने लिखा कि उनके पति अभी भी जवान हैं। सानिया के इस जवाब पर यूजर्स ने की मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+