अमेरिका में TDP के MLC की सड़क दुर्घटना में मौत

नई दिल्ली। तेलगु देशम पार्टी के एमएलसी और गीतम (GITAM) यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर एमवीवीसी मूर्थी की अमेरिका में एक कार दुर्घटना में मौत हो गई है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अमेरिका के अलास्का में मंगलवार रात को सड़क दुर्घटना में मूर्थी की जान चली गई। टीडीपी के एमएलसी के साथ कार में चार अन्य लोग भी सवार थे, उनमें से एक घायल भी हुआ है। इस घटना के बाद टीडीपी के जनरल सेक्रेटरी नारा लोकेशन ने ट्वीट करते हुए कहा कि मूर्थि को खोना पार्टी और उनके परिवार के लिए भयानक नुकसान है।

अमेरिका में TDP के MLC की सड़क दुर्घटना में मौत

इसी बीच पूर्व कंद्रीय मंत्री वाईएस चौधरी ने भी मूर्थि की मौत पर दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'श्री एमवीवीएस मूर्थि के देहांत की खबर सुनकर बहुत आहत हूं। उनके परिजनों और उनके चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। भारत ने एक प्रसिद्ध शिक्षाविद खो दिया है।'

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विशाखापट्टनम में पूर्व सांसद मूर्थि अमेरिका में अपने परिवार के चार लोगों के साथ सफर कर रहे थे। जिस वक्त एक्सीडेंट हुआ उस वक्त मूर्थि समेत कार में पांच लोग थे। इस दूर्घटना में एकमात्र घायल होने वाले सामाजिक उद्यमी कादियाला वैंकटा रातनम की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+