MV Chem Pluto: मुंबई पहुंचा कार्गो शिप प्लूटो, अरब सागर में ड्रोन अटैक से भारी नुकसान, देखें तस्वीरें
MV Chem Pluto Cargo: सऊदी अरब से 23 दिसंबर को मैंगलोर के लिए रवाना हुई मर्चेंट शिप एमवी केम प्लूटो (MV Chem Pluto) में ड्रोन हमले के चलते काफी नुकसान हुआ है। इस जहाज पर लाइबेरिया का झंडा लगा था। जिस वक्त हमला हुआ जहाज में 21 भारतीय थे। हमला के बाद ये जहाज अब मुंबई पोर्ट पहुंचा है, यहां भारतीय नौसेना इस घटना की जांच कर रही है।
कारोबारी जहाज पर हमले की जांच कर रही भारतीय नौसेना ने कहा है कि कार्गो शिप पर ड्रोन से हमला किया गया था। भारतीय रक्षा अधिकारी की ओर से व्यापारिक जहाज एमवी केम प्लूटो पर संदिग्ध ड्रोन हमले से हुए नुकसान की तस्वीरें शेयर की की गईं और कहा गया, "भारतीय नौसेना की एक टीम हमले से हुए नुकसान का आकलन कर रही है और यह भी जांच कर रही है कि अरब सागर में हमला कैसे किया गया। क्षेत्र में भारतीय और अन्य व्यापारिक जहाजों को सुरक्षित रखने के लिए भारतीय नौसेना के युद्धपोत क्षेत्र में अपनी गश्त को और बढ़ाएंगे।"

23 दिसंबर को केम प्लूटो पर हमले को लेकर इससे पहले नौसेना ने बताया कि जिस वक्त ड्रोन अटैक हुआ शिप में 21 भारतीय और वियतनाम का एक नागरिक सवार था। जिसके बाद इस हफ्ते सोमवार को मुंबई पोर्ट पहुंचने के बाद इंडियन नेवी एक्सप्लोसिव ऑर्डिनेंस डिस्पोजल टीम ने इस जहाज की शुरुआती जांच की।
शिप पर हमले की जांच कर रहे रक्षा अधिकारियों के मुताबिक, कार्गो शिप में संदिग्ध ड्रोन अटैक से काफी नुकसान हुआ है। अधिकारियों ने नेवी ने हमले के चिंता जनक बताया और कहा कि हमले के कारणों को लेकर जांच की जा रही है। इसके साथ ही हमला कैसे हुआ इस पर भी चांज जारी है। अरब सागर में ऐसे हालात के चलते अब भारतीय नौसेना के युद्धपोत भारतीय और अन्य जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गश्त बढ़ाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications