मुजफ्फरनगर रेल हादसा- पीड़ित लोगों की मदद के लिए आगे आया एक शख्स
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बड़ा रेल हादसा हुआ है। पुरी से हरिद्वार जा रही कलिंग-उत्कल एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए। यूपी पुलिस के मुताबिक इस हादसे में 23 यात्रियों की मौत हो चुकी है जबकि 400 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल हुए है। इस बीच एक शख्स हादसे में पीड़ित लोगों की मदद करने के लिए आगे आया है।


शनिवार ट्रेन पुरी से हरिद्वार जा रही थी लेकिन हरिद्वार पहुंचने से पहले ही ये हादसा हो गया। लगभग 30 से ज्यादा ऐंबुलेंस की मदद से घायलों को इलाज के लिए खतौली अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications