जा रहे है कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर, तो हो जाएं सावधान, क्योंकि...

नयी दिल्ली। कैलाश मानसरोवर की पवित्र यात्रा 8 जून से शुरु हो चुकी है। कई जत्थों में श्रद्धालुओं को बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए भेजा जाएगा, ऐसे में अगर आप भी इस यात्रा के लिए जाने का मन बना रहे है तो पहले इस खबर को ध्यान से पढ़ लें।

kailash mansarovar yatra

आपको बता दें कि मौसम विभाग ने इस यात्रा को लेकर एक चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि कैलाश मानसरोवर के दुर्गम रास्तों में भारी बारिश हो सकती है। बर्फा के कारण भूस्खलन का भी खतरा है। यानी इस बार बाबा के भक्तों के सामने कुदरत की सबसे बड़ी चुनौती है।

मौसम विभाग की चेतावनी इस यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को भारी बारिश का सामना करना पड़ सकता है। यही नहीं नेपाल में आए भूकंप की वजह से रास्ते में भूस्खल की भी संभावना है। मौसम विभाग ने 19 जून के बाद बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर भूस्खलन संभावित क्षेत्रों के आस-पास आईटीबीपी और कुमायूं मंडल विकास निगम की टीमों को एलर्ट रहने को कहा गया है।

गौरतलब है कि साल 2013 में हुए केदारनाथ धाम के आपदा से एक सप्ताह पहले भी मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की थी। लेकिन राज्य सरकार ने इस चेतावनी को अनसुना कर दिया था। जिसके कारण श्रद्धालुओं को रोका नहीं गया और बड़ी विपदा का सामना करना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+