सोना केवल आपको सुंदर ही नहीं बनाता बल्कि ता-उम्र रखता है जवान, जानिए इसका सेहत से कनेक्शन
नई दिल्ली। अगर आप भी सस्ता सोना खरीदने की इच्छा रखते हैं, तो आपके लिए बहुत बढ़िया मौका है क्योंकि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की नई सीरीज 2 मार्च, 2020 यानी सोमवार को लॉन्च हो गई है, इसमें आप 6 मार्च, 2020 तक निवेश कर सकते हैं। सोने की ऊंची कीमतों के बीच मोदी सरकार सरकार ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2019-20 की 10वीं सीरीज पेश की है, जिसके तहत सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का इश्यू प्राइस 4,260 रुपये प्रति ग्राम निर्धारित किया गया है।

सोना केवल तन को नहीं बल्कि मन को भी सुंदर बनाता
इसमें निवेश करने पर आपको ब्याज भी मिलेगा इसके अलावा ऑनलाइन खरीदने पर सरकार 50 रुपये की छूट भी दे रही है, फिलहाल ये तो हुई खरीदने की बात लेकिन क्या आपको पता है सोना केवल तन को नहीं बल्कि मन को भी सुंदर बनाता है।

सोने का सेहत से खास कनेक्शन है...
जी हां, सोने का सेहत से खास कनेक्शन है, सोना एक धातु है जिसे एंटी-इन्फ़्लेमेट्री गुण होते हैं, यह उम्र को कम करता है और लोगों के अंदर नई खुशी और ऊर्जा का संचार करता है, यही नहीं सोना शरीर में ऊर्जा और गर्मी पैदा करता है जिससे सर्दी, जुखाम, ब्लड प्रेशर, सांस की बीमारी, ह्रदय संबंधी रोग और डिप्रेशन आदि से छुटकारा मिलता है।

ये हैं सोना पहनने के फायदे
- सबसे बड़ी बात सोना पहनने वाले को क्रोध नहीं आता है क्योंकि ये हृदय को शांत रखता है।
- कान में टाप्स पहनने से महिलाओं का मासिक धर्म सही रहता है, कान के रोग नहीं होते और सुनने की शक्ति मजबूत होती है।
- सोना इंसान का वजन बढ़ाने में भी मदद करता है, इसको पहनने से मनोवैज्ञानिक असर लोगों के शरीर पर पड़ता है, इंसान खुश रहता है।
- सोना एकाग्रता में भी मदद करता है इसलिए ज्योतिषगण अक्सर छात्रों को तर्जनी अंगुली में सोना पहनने को कहते हैं।
- सोना आपको सर्दी जुकाम और सांस की बीमारी से भी राहत दिलाएगा। वे लोग जो इन बीमारियों से परेशान हैं उन्हें रिंग फिंगर में सोने की अंगूठी पहननी चाहिए।
- सोना पहनने से ह्रदय संबंधी रोग भी दूर होता है इसलिए लोग प्राचिन काल से गले में सोने की चेन पहनते आए हैं।
- सोना ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है। इससे शरीर के प्रत्येक हिस्से में ऑक्सीजन का प्रवाह होता है।

चांदी और मोती भी देते हैं स्वास्थ्य लाभ
केवल सोना ही नहीं बल्कि चांदी भी सेहत के लिए काफी अच्छा है, चांदी भी एक धातु है जिसमें इंसान को मानसिक सुख देता है, यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है, यही नहीं मोती भी आंखों को सकून और दिल को शांत करता है इसी कारण बहुत सारे पंडित इंसान को गु्स्सा कंट्रोल करने के लिए मोती पहनने की सलाह देते है, मोती पाचन तंत्र भी सही रखता है, यही नहीं मोती से आंखों की रोशनी भी सही रहती है।












Click it and Unblock the Notifications