बैंक अकाउंट को आधार से लिंक करना अनिवार्य नहीं अगर खाते में जुड़े हैं ये फीचर्स

Recommended Video

    Aadhaar Card linking with Bank account is exempted if account has these 3 feature । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। बैंक खाते को आधार नंबर से लिंक कराने को लेकर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अपना स्पष्ट पक्ष रख दिया है। आरबीआई ने साफ कर दिया है कि बैंक खाते को आधार से लिंक करना अनिवार्य है। आरबीआई ने निर्देश दिया है कि बैकों को निर्देश दिए बिना ही इसे लागू करना है और 31 दिसंबर 2017 तक आपको अपने बैंक खाते को आधार से लिंक कराना होगा। अगर आपने तय समय सीमा के भीतर बैंक खाते को आधार से लिंक नहीं किया तो आप खाते से किसी भी तरह का ट्रांजेक्शन नहीं कर सकेंगे। इतना ही नहीं आपका बैंक अकाउंट भी बंद कर दिया जा सकता है।

    Must Read: Linking bank account withnAadhar is Exempted if Account has 3 features

    लेकिन यहां आपको बता दें कि अगर आपके खाते में 3 खास बातें हैं तो आपके लिए आधार को खाते से लिंक करवाना अनिवार्य नहीं होगा। आरबीआई ने कुछ लोगों को इसमें छूट दी है। सरकार ने इसके लिए कुछ नियम और शर्तें रखी है। अगर आपका खाता इन शर्तों को पूरा करता है तो आपके लिए आधार को बैंक खाते से लिंक करने की बाध्यता से बच सकते है।

    आधार लिंक से बचने के लिए आपके पास स्मॉल अकाउंट होना चाहिए। स्मॉल अकाउंट के साथ-साथ आपके बैंक खाते में तीन खास बातें होना चाहिए। तभी आप बैंक अकाउंट को आधार से लिंक करवाने से बच सकते हैं।
    पहली शर्त
    अगर आपके बैंक खाते पर पूरे वित्तीय वर्ष के दौरान कर्ज 1 लाख रुपए से ज्यादा नहीं पहुंचा है तो आपको अपने बैंक खाते को आधार से लिंक करवाने की जरूरत नहीं है।
    दूसरी शर्त
    अगर आपके बैंक खाते का लेन-देन महीने में 10 हजार से ऊपर नहीं पहुंचता तो भी आपको अपने बैंक खाते को आधार से लिंक करवाने की जरूरत नहीं है।
    तीसरी शर्त
    अगर आपके खाते में बैलेंस 50 हजार से ऊपर नहीं पहुंचता है तो भी आपको अपने आकाउंट को आधार से लिंक करवाने की छूट मिली है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+