अगर छठ में घर जाने की कर रहे हैं तैयारी तो ये खबर बढ़ाएगी आपकी टेंशन, टिकट खिड़की खुलते ही वेटिंग हुई टिकट

नई दिल्ली। अगर आप भी दिवाली -छठ में घर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपकी टेंशन बढ़ा सकता है। आप सोच रहे होंगे कि छठ में तो अभी काफी वक्त हैं फिर अभी से टेंशन क्यों लेना, लेकिन आपको बता दें कि छठ के लिए बिहार जाने वालों को अब कंफर्म टिकट मिलने की संभावना लगभग खत्म हो चुकी है। 7 नवंबर को दीवाली और 11 नवंबर से छठ की शुरुआत है। ऐसे में छठ के दौरान घर जाने वालों के लिए बुधवार को यानी 120 दिन पहले ही रेलवे की रिजर्वेशन खिड़की खुल गई। खिड़की खुली और चंद मिनटों के भीतर ही ट्रेन में सीटें बुक हो गई और लोगों को वेटिंग टिकट लेने पड़े।

 Must Read If you are planning to go Home on Chhath, Railway Window Open 120 days before journey but now only waiting ticket available

दिवाली-छठ पर बिहार जाने वाली ट्रेनों में भीड़ कोई नई समस्या नहीं है, लेकिन 120 दिन पहले रिजर्वेशन खिड़की खुली तो काउंटर पर खड़े लोगों में से कुछ लोगों को ही कंफर्म टिकट मिल पाया। वैशाली एक्सप्रेस, सप्त क्रांति एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति एक्ट्रेस, स्वतंत्रता सैनानी एक्सप्रेस और शहीद एक्सप्रेस जैसी तमाम ट्रेनों में टिकट वेटिंग हो गई।

ये हाल हर साल का होता है। राजधानी, शताब्दी, एक्सप्रेस-मेल तमाम ट्रेनें दिवाली और छठ पर फुल हो जाती है। पूरब की तरफ़ जाने वाली सारी ट्रेनें अब लगभग भर चुकी हैं। ऐसे में छठ पर घर जाने वालों के लिए अब रेगुलर ट्रेनों में जगह नहीं बची है। हालांकि आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। रेलवे हर साल की तरह इस साल भी स्पेशल ट्रेनें चलाने की पूरी तैयारी में है।

आपको बता दें कि पिछले साल रेलवे ने बिहार के लिए कुल 996 ट्रेनें चलाई थी। 563 स्पेशल ट्रेनों के जरिए लोगों को घर पहुंचाया था। रेलवे ने भरोसा दिलाया है कि इस साल भी पिछले साल की तरह बड़ी संख्या में स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। अगर जरूरत पड़ी तो पिछले साल से ज्यादा संख्या में स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+