मसूरी: ब्रेक फेल होने के बाद खाई में गिरने से ITBP की बस, 41 जवान थे सवार
देहरादून। मसूरी से केंपटी फॉल मार्ग पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। आईटीबीपी जवानों से भरी बस का ब्रेक अचानक फेल हो गया और वो एक रेस्टोरेंट से टकराने के बाद सड़क और फॉल के बीच में अटक गई। बस में लगभग 41 जवान सवार थे। सभी लोग सुरक्षित हैं। स्थानीय लोगों, पुलिस और आईटीबीपी के जवानों द्वारा रस्सी के सहारे बस को वापस सड़क पर खींचा गया।

बताया जा रहा है कि बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पैराफिट से टकराकर सडक किनारे रेस्टारेंट से जा टकराई, जिससे बस का आधा हिस्सा सड़क के बाहर चला गया। ड्राइवर की सूझबूझ से बस को वहीं पर किसी तरह रोका गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक अगर बस रेस्टोरेंट से नहीं टकराई होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।












Click it and Unblock the Notifications