सपा को वोट न देने वाले मुस्लमानों का डीएनए टेस्ट होना चाहिए: आजमी

उन्होंने कहा कि जो मुसलमान लोकसभा चुनाव में सपा को वोट नहीं देगा, वह सच्चा मुसलमान नहीं है। आजमी ने कहा कि जो मुसलमान मुलायम और सपा की मुखालफत कर दूसरे दलों को वोट करेगा, उनका डीएनए टेस्ट कराया जाना चाहिए कि वह सच्चा है या नहीं।
उन्होंने कहा कि मुसलमानों की हितैषी बनने के दावा करने वाली कांग्रेस हमेशा से मुसलमानों का शोषण करती आ रही है। आजमी ने वादा किया कि सपा अगर इस चुनाव में केंद्र की सत्ता में आई तो वह सच्चर कमेटी की सिफारिशों को लागू करेगी।












Click it and Unblock the Notifications