'वो जान, अजान के दुश्मन, 5 दिन मुस्लिम ना करें यात्रा', राम मंदिर उद्घाटन के बीच MP बदरुद्दीन के बिगड़े बोल

अयोध्या (Ayodhya) में श्री राम जन्मभूमि पर बन रहे राम मंदिर उद्घाटन (Ram Mandir Inauguration) के बीच ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) प्रमुख व सांसद बदरुद्दीन अजमल ने बीजेपी को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा है कि 20 जनवरी से 25 जनवरी के बीच मुस्लिम समाज के लोगों को ट्रेन यात्रा नहीं करना चाहिए। एआईयूडीएफ सांसद ने कहा है पांच दिनों के बीच मुस्लिम समाज के लोगों को अपने घरों पर ही रहना चाहिए।

एआईयूडीएफ प्रमुख और सांसद बदरुद्दीन अजमल ने एक कार्यक्रम में मंच से बोलते हुए बीजेपी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, "हमें सतर्क रहना होगा। मुस्लिमों को 20 जनवरी से 25 जनवरी तक ट्रेन से यात्रा नहीं करनी चाहिए। राम जन्मभूमि में राम की मूर्ति रखी जाएगी, पूरी दुनिया इसका गवाह बनेगी। लाखों लोग आएंगे।"

MP Badruddin amid Ram Mandir inauguration

सांसद अजमल ने कहा, "बीजेपी की योजना बड़ी है. इस दौरान हमें ट्रेन से यात्रा नहीं करनी चाहिए और घर पर ही रहना चाहिए। बीजेपी मुसलमानों की सबसे बड़ी दुश्मन है। बीजेपी हमारी जान, हमारी आस्था, हमारी अजान की दुश्मन है।"

22 जनवरी को अयोध्या में होने राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर विपक्षी दलों ने मंदिर को लेकर सियासत तेज कर दी है।सांसद बदरुद्दीन से पहले कांग्रेस नेता उदित राज ने एक विवादित बयान दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि पांच सौ वर्ष बाद मनुवाद की वापसी हो रही है।

राम मंदिर उद्घाटन को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट मीडिया के सवालों को जवाब देते हुए कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा,"ये लोग (BJP) दलितों और पिछड़े वर्गों के अधिकारों का विरोध करते हैं, उनके लिए नौकरियां खत्म कर चुके हैं और उन्हें प्रशासन से बाहर कर रहे हैं। यही 'मनुवाद' है।"

उन्होंने हिमांत बिस्वा के ट्वीट का जिक्र करते हुए कहा कि कहा कि "उन्होंने 'शूद्रों' का काम ब्राह्मणों, क्षत्रियों और वैश्यों की सेवा करना है। जब हमने उनसे पूछा कि उनका इरादा क्या है? तो उन्होंने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+