'मुसलमान लक्ष्मी को नहीं मानते, क्या वह करोड़पति-अरबपति नहीं हैं', BJP विधायक ने भगवान के पूजन पर भी उठाए सवाल

बिहार के भागलपुर के पीरपैंती से बीजेपी विधायक ललन पासवान ने बुधवार को विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुसलमान देवी सरस्वती की पूजा नहीं करते तो क्या वे शिक्षित नहीं होते।

बिहार के भागलपुर के पीरपैंती से बीजेपी विधायक ललन पासवान ने बुधवार को विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुसलमान देवी सरस्वती की पूजा नहीं करते तो क्या वे शिक्षित नहीं होते। उन्होंने ये भी कहा कि लक्ष्मी धन की देवी होती है, लेकिन मुसलमान नहीं मानते हैं। तो क्या मुसलमान भाई करोड़पति-अरबपति नहीं होते हैं।

Recommended Video

    Bihar के BJP MLA Lalan Paswan के Laxmi Puja पर दिए बयान का Video Viral | वनइंडिया हिंदी *News
    बीजेपी विधायक ललन पासवान

    उन्होंने कहा कि सारी चीजें मानने पर है। अगर आप मानते हैं तो ठीक है। नहीं मानते हैं तो कोई बात नहीं। उन्होंने कहा कि मानो तो देव नहीं तो पत्थर। उन्होंने मृत्यु भोज को भी बहिष्कार करने की गुजारिश की है। कहा कि यह समाज की कुरीति है।

    विधायक ललन पासवान ने कहा कि वैज्ञानिक सोच से समाज बदलेगा। जब तक मान रहे हैं तब तक ये आत्मा और परमात्मा का चक्कर है। अगर मानना छोड़ देंगे तो उनकी बौद्धिक क्षमता बढ़ेगी। लोग जब अपनी मान्यता के बजाय तर्क शक्ति से काम लेंगे तभी समाज विकसित होगा। जब सोच वैज्ञानिक होगी तभी वो खुद को बदलेंगे। साथ ही उन्होंने देवी-देवता के पूजन पर भी सवाल खड़े कर दिये।

    यह भी पढ़ें- सपा छोड़कर बसपा में शामिल हुए imran masood, बोले- BSP के जरिए BJP के खिलाफ मज़बूत विकल्प बनेंगे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+