तौकीर रजा ने एक बार फिर दिया भड़काऊ भाषण, मुसलमानों से की ऐसी अपील, सरकार को लेकर अब क्या कहा?
मुस्लिम धर्मगुरु तौकीर रजा, जो अक्सर अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चा में रहते, एक बार फिर भड़काऊ भाषण देकर लाइम लाइट में आ गए हैं। इस बार उन्होंने सरकार को खुली चुनौती देते हुए मुस्लिम समुदाय के युवाओं से दिल्ली का घेराव करने की अपील की है। जयपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने ये बयान दिए हैं।
उन्होंने कहा कि किसी के बाप की औक़ात नहीं है जो हमारी संपत्ति पर कब्जा कर सके। सरकार पर गलत डेटा देने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि हमारी संख्या क्यों छिपाते हो? इसके साथ ही उन्होंने खुली चुनौती देते हुए कहा, "जिस दिन हम सड़कों पर आ गए, तुम्हारी रूह कांप जाएगी। हमारे नौजवान बुजदिल नहीं हैं।"
यह भी देखें: 'भारत में मुस्लिम खतरे में...' विक्रांत मैसी ने दिया विवादित बयान, फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

इत्तेहाद-ए-मिल्लत परिषद के प्रमुख तौकीर रजा ने आगे कहा कि उन लोगों ने अपने नौजवानों को कंट्रोल में किया हुआ है, अगर वो आउट ऑफ कंट्रोल हुए तो सरकार के लिए उन्हें रोकना मुमकिन नहीं होगा। साथ ही मुसलमानों से अपील करते हुए उन्होंने कहा, "अगर अपनी बात मनवानी है तो मुसलमानों को एकजुट होकर दिल्ली का घेराव करना होगा।"
NDA सरकार को बताया सबसे बेईमान
तौकीर रजा ने अपने भाषण के दौरान सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हुकूमत हमेशा से बेईमान रही है लेकिन ये वाली सबसे ज्यादा बेईमान है। उन्होंने कहा कि अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। रजा ने कहा कि आज अल्लाह को गाली दी जा रही है और ये बात उन्हें सबसे ज्यादा परेशान करती है। उनका आरोप है कि मुसलमानों की कुर्बानियों का अपमान किया जा रहा है।
"मंदिरों में इस्तेमाल हो रही गाय की चर्बी पर नहीं जाती सरकार की नजर"
तिरुमाला मंदिर लड्डू विवाद पर कटाक्ष करते हुए तौकीर रजा ने कहा कि सरकार मुसलमानों पर नजर रखती है पर मंदिरों में प्रसाद में गाय की चर्बी के इस्तेमाल की आपको भनक नहीं लगती। रजा ने कहा,"आप हम पर नजर रखते हैं लेकिन अपने ही मंदिरों में प्रसाद के रूप में चढ़ाई जाने वाली गाय की चर्बी पर नजर नहीं डालते। अगर आपको अपनी बात मनवानी है तो सभी मुसलमानों को एक साथ आकर दिल्ली को घेरना होगा।"
"बात मनवानी है तो दिल्ली आना होगा"
उन्होंने संसद सत्र के दौरान हंगामे का इशारा करते हुए कहा,"संसद का सत्र शुरू होने वाला है, अगर आप लोग ध्यान दें। अगर आपको अपनी ताकत दिखानी है, इसको लेकर कानून बनवाना पड़ेगा। अगर आपको अपनी बात मनवानी है तो आपको दिल्ली आना होगा।"
यह भी देखें: 'हम मुस्लिम आरक्षण पर सहमत, समाज बांटने का ना हो काम', शाह ने MVA पर लगाया तुष्टिकरण को बढ़ावा देने का आरोप












Click it and Unblock the Notifications