'भारत में मुस्लिम खतरे में...' विक्रांत मैसी ने दिया विवादित बयान, फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन
Vikrant Massey On Muslims: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म द साबरमती रिपोर्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर लगातार फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन करने में जुटे हैं। गोधरा कांड पर बनी इस फिल्म को लेकर विक्रांत मैसी को धमकी भी मिल चुकी है।
विक्रांत मैसी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान भारत में मुस्लिमों को लेकर बड़ा बयान दिया। एक्टर ने कहा कि, 'भारत का मुस्लिम कोई खतरे में नहीं है।' दरअसल, फिल्म द साबरमती रिपोर्ट का प्रमोशन करने विक्रांत मैसी शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी राय रखी।

विक्रांत मैसी से जब पूछा गया कि सेक्युलर से कट्टर हिंदू कैसे बन गए? एक्टर ने जवाब में कहा, 'भाजपा का बहुत बड़ा आलोचक मैं नहीं हूं। लेकिन जब मैंने भारत के कोने-कोने में यात्रा कि तो मुझे महसूस हुआ कि मुझे जो चीजें बुरी लगती थीं वह असल में बुरी हैं नहीं। लोग कहते हैं कि मुसलमान खतरे में है लेकिन कोई खतरे में नहीं है। सब सही चल रहा है, इसलिए मैं आज कह रहा हूं कि मैं बदल गया हूं।'
बता दें कि, इससे पहले विक्रांत मैसी भाजपा के समर्थक नहीं थे। वह अक्सर पार्टी के खिलाफ बयान देते रहते थे। वहीं अब एक्टर के इस बयान से फैंस भी हैरान हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'क्योंकि अब फिल्म आ रही है तो इसलिए इनके बोल बदल गए।' अन्य यूजर ने लिखा, 'चलो अच्छा है देर से ही सही लेकिन कुछ तो सही बात बोली।'
विक्रांत मैसी की फिल्म द साबरमती रिपोर्ट की बात करें तो इसकी कहानी गुजरात में हुए गोधरा कांड आधारित है। फिल्म में विक्रांत एक पत्रकार की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा लीड रोल में हैं। 15 नवंबर को द साबरमती रिपोर्ट रिलीज होने के लिए तैयार है।
ये भी पढ़ें: Vikrant Massey पत्नी के पैर छूने पर हुए थे ट्रोल, अब एक्टर ने की ट्रोलर्स बोलती बंद, कहा-'वह लक्ष्मी है'












Click it and Unblock the Notifications