'इस्लाम कबूल करो, कर लूंगा शादी', लड़की का यौन शोषण कर ब्लैकमेल करता रहा युवक

श्रद्धा वाकर हत्याकांड को लेकर लोगों का गुस्सा अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब कर्नाटक (Karnataka) से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। वहां पर एक मुस्लिम युवक ने लड़की का यौन शोषण कर उसकी अश्लील तस्वीरें ले लीं। इसके बाद उस पर इस्लाम अपनाने का दबाव डालने लगा। हालांकि पीड़ित ने वक्त रहते पुलिस के पास मदद की गुहार लगा दी, ऐसे में युवक पर नए 'धर्मांतरण विरोधी अधिनियम' और पॉक्सो की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

Karnataka

ये घटना नागमंगला टाउन की है। वहां पर लड़की के पिता ने मुस्लिम युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि 12-13 नवंबर को उनकी बेटी काफी ज्यादा तनाव में थी। जब उन्होंने उसकी वजह पूछी, तो उसने अपने साथ हुए गलत काम को बताया। लड़की ने पिता को बताया कि यूनुस पाशा/फयाज अहमद नाम के युवक से उसने बात करनी शुरू की। आरोपी ने लड़की के पास एक स्मार्ट फोन और सिम भेजा था। फिर उसे वीडियो कॉल के जरिए बात करने को कहने लगा। आरोप है कि मुस्लिम युवक ने उसके कॉल रिकॉर्ड किए। कुछ दिनों बाद उसने वीडियो कॉल पर ही लड़की को प्राइवेट पार्ट दिखाने पर मजबूर कर दिया।

आरोपी यहीं नहीं रुका, उसने लड़की की नग्न तस्वीरों के जरिए उसको ब्लैकमेल किया। 10 नवंबर को वो लड़की की नानी के घर आया और उसे नींद की गोलियां पकड़ा दीं। उसने सांभर में नींद की गोली मिलाने की बात कही थी, ताकि उसे खाकर पूरा परिवार सो जाए। लड़की का आरोप है कि मुस्लिम युवक ने 11 नवंबर को उसका यौन शोषण किया। साथ ही ये वादा किया कि अगर वो इस्लाम कबूल कर लेती है, तो वो उससे शादी कर लेगा। लड़की के पिता का आरोप है कि आरोपी ने ये बातें घर वालों को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। ऐसे में वो काफी डरी हुई थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+