गाजियाबाद: शादी करने आए प्रेमी जोड़े को भीड़ ने तहसील में पीटा, युवक का जुलूस निकाला
गाजियाबाद: शादी करने आए प्रेमी जोड़े को भीड़ ने पीटा, जुलूस निकाला
गाजियाबाद। गाजियाबाद तहसील में मंगलवार को 25 साल के एक मुस्लिम युवक को भीड़ ने खुलेआम पीटा। ये युवक कथित तौर पर यहां एक हिन्दू लड़की से शादी करने आया था लेकिन मैरिज रजिस्ट्रार ऑफिस पर भीड़ ने खींच लिया और दोनों के साथ मारपीट की। भीड़ ने युवक को सड़क पर घुमाते हुए पीटा और जुलूस निकाला। मध्य प्रदेश के भोपाल का रहने वाला साहिल यहां बिजनौर की रहने वाली प्रीति से शादी के लिए आया था।

पुलिस ने बताया है कि युवक नोएडा में ही रहकर नौकरी करता है और शादी के लिए रजिस्ट्रार ऑफिस गया था। जहां भीड़ ने उस पर हमला किया और उसे पीटा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक की जान बचाई, वर्ना बड़ी अनहोनी हो सकती थी। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। नामजद लोगों के नाम विनोद और नवनीत हैं।

पुलिस ने बताया है कि साहिल के साथ मारपीट हुई है, हालांकि उसे कोई गंभीर चोट नहीं लगी है। लहीं बिजनौर की रहने वाली प्रीति को कोई चोट नहीं लगी है।












Click it and Unblock the Notifications