Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मुस्लिम युवती को हिंदू दोस्तों को लिफ्ट देना पड़ा भारी, मिली जान से मारने की धमकी

बेंगलुरु। कर्नाटक के शिवमोगा जिले में एक मुस्लिम लड़की को अपने हिंदू दोस्तों के साथ स्कूटी पर घूमना भारी पड़ गया। उसने कॉलेज जा रहे दोस्तों को अपनी स्कूटी पर लिफ्ट दी थी। जब घर वापस लौटी तो 6 लड़कों के एक ग्रुप ने लड़की को उसके घर जाकर धमकाया। युवकों ने लड़की को धमकाने के साथ-साथ मारपीट भी की और उसका फोन-रुपये छीन लिए। युवती ने शिकायत में कहा है कि उसकी छवि बिगाड़ने के लिए उसके फोन में स्‍टोर वीडियो को स्‍थानीय ग्रुप्‍स में सर्कुलेट कर दिया। गुरुवार को हुई घटना के बाद उसी रात वे युवक लड़की के घर में घुस गए और अंजाम भुगतने की धमकी दी।

मुस्लिम युवती को हिंदू दोस्तों को लिफ्ट देना पड़ा भारी

मुस्लिम युवती को हिंदू दोस्तों को लिफ्ट देना पड़ा भारी

इस घटना के बाद लड़की ने थाने जाकर एफआईआर लिखवाई है। पुलिस ने रविवार रात तक इस मामले में कोई भी गिरफ्तारी नहीं की है। टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक पुलिस ने कहा कि घटना गुरुवार को हुई। शिकायतकर्ता युवती बुर्के में अपनी स्‍कूटी पर कॉलेज जा रही थी। रास्‍ते में उसने अपने दो सहपाठियों- एक लड़का व एक लड़की को बस का इंतजार करते देखा। उन्‍होंने ट्रिपलिंग का फैसला किया। लड़के ने स्‍कूटी चलाना शुरू कर दिया और लड़कियां पीछे बैठ गईं।

मोबाइल छीनकर पर्सनल वीडियो किए सर्कुलेट

मोबाइल छीनकर पर्सनल वीडियो किए सर्कुलेट

जब वह अपने दोस्तों के साथ सवाईपल्‍या पहुंची तो 6 युवकों ने स्‍कूटी रोकी और कथित तौर पर हिंदू सहपाठियों संग घूमने के लिए युवती के साथ छोड़छाड़ की। उन्‍होंने उसका फोन छीन लिया और उसमें स्‍टोर वीडियोज अन्य नंबरों पर भेज दिए। इतना ही नहीं 2500 रुपए भी उसके पास से छीन लिए।

रात में घर पहुंचकर दी धमकी

रात में घर पहुंचकर दी धमकी

युवकों ने युवती के सहयोगियों से पूछताछ की और उनके बारे में जानकारी जुटाई। तीनों ने बताया कि वे सेमिनार में हिस्‍सा लेने कॉलेज जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि उसी दिन रात 9:30 बजे के आसपास वे युवक उसके घर आए और उसे अंजाम भुगतने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 506, 341, 34, 504, 394 और 323 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की ने कहा कि वह उन्हें परेड के दौरान पहचान सकती है। हम उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लेंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+