'पाकिस्तान जा, वहीं भीख मिलेगी', मुस्लिम भिखारी की बेरहमी से पिटाई का सामने आया VIDEO
'पाकिस्तान जा, वहीं भीख मिलेगी', मुस्लिम भिखारी की बेरहमी से पिटाई का सामने आया VIDEO
अजमेर, 24 अगस्त: राजस्थान के अजमेर जिले में एक मुस्लिम भिखारी और उसके बच्चों को पीटने का वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि भीख मांगने वाले मुस्लिम भिखारी को एक शख्स लात-घूंसों से पीट रहा है। शख्स भिखारी और उसके बच्चों को पीटते हुए कह रहा है, ''पाकिस्तान जा, वहीं भीख मिलेगी, यहां तो कुछ नहीं मिलने वाला है।'' वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।
Recommended Video

'पाकिस्तान जा', थप्पड़ मारते हुए बोल रहा है शख्स
बताया जा रहा है कि ये धटना राजस्थान के अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र की है। वीडियो में दिख रहा है कि एक भिखारी अपने बच्चों के साथ किसी दूसरे समुदाय का गाना बजाकर भीख मांग रहे हैं। इसी दौरान कुछ शख्स पास आकर उन्हें कहते हैं, ये क्या बज रहा है, बताओ, बज क्या रहा है ये, एबीसीडी है, राम-हनुमा के गीत हैं, क्या है ये। इसके बाद भिखारी गाना बंद कर देते हैं। लेकिन वह शख्स गुस्से में भिखारी और उसके बच्चों को थप्पड़ मारने लगता है। थप्पड़ मारते हुए शख्स कहता है- 'जा तू पाकिस्तान चले जा वहां मिलेगी भीख, मिलेगी।'

पैरों से भी भिखारी को पीटा, पैसे भी लिए
वीडियो में ये भी दिखता है कि एक शख्स मुस्लिम भिखारी के बच्चे को पैरों से पिट रहा है। वीडियो में शख्स को भिखारियों से यह भी कहते हुए सुना जा रहा है कि 'ला सारे पैसे निकाल, जहां-जहां तुम लोगों ने पैसे रखे हैं, सब निकाल , जेब से भी निकाल।' जिसके बाद डर से भिखारी जिस चादर को फैला कर भीख मांग रहे थे वो सारे पैसे जमीन पर रख देता है।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 5 लोगों को लिया हिरासत में
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले पर कार्रवाई की और पांच लोगों को हिरासत में लिया है। एएसपी सीताराम प्रजापति ने कहा, 'एक वायरल वीडियो में 20 अगस्त को राजस्थान के अजमेर के रामगंज इलाके में कुछ स्थानीय लोगों को कुछ भिखारियों की पिटाई करते हुए देखा गया था। सीआरपीसी की धारा 151 के तहत 5 लोगों की पहचान की गई और उन्हें गिरफ्तार किया गया है। पीटने वाले लोगों को शक था कि ये भिखारी नहीं चोर हैं। हालांकि पीड़ित भिखारियों ने कोई शिकायत नहीं दर्ज करवाई है।''

ओवैसी बोले- ये गोडसे की सोच का नतीजा
इस घटना का वीडियो हैदराबाद से सांसद और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी शेयर किया है। वीडियो को शेयर कर असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''विराट हिंदुत्ववादी'' खुद को ''विराट'' महसूस करवाने के लिए कभी किसी मुसलमान फकीर को मारता है, तो कभी भीड़ इकट्ठा करके चूड़ी बेचने वाले को पीट देता है। ये कम-जर्फी और कमतरी गोडसे की हिंदुत्ववादी सोच का नतीजा है। अगर समाज ये सोच का मुकाबला नहीं करेगा तो ये कैंसर की तरह फैलती रहेगी।''

' एक का आग अभी ठंडा भी नही हुआ था की दूसरा आ गया'
मुस्लिम भिखारी को पीटने का ये वीडियो देख सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए हैं। एक यूजर ने इंदौर में मुस्लिम चुड़ी वाले की पिटाई की वीडियो के मद्देनजर ट्वीट करते हुए लिखा, ''भाई ये लो एक का आग अभी ठंडा भी नही हुआ था की दूसरा वीडियो राजस्थान से आ गया। यहां एक मुस्लिम अपने दो बच्चों के साथ कचड़ा में से प्लास्टिक चुन रहा था तभी गुंडे आए इस गरीब आदमी को बच्चो के साथ में पीटने लगे।''

'राजस्थान में इस तरह की घटना बर्दास्त नहीं की जाएगी'
एक अन्य यूजर ने लिखा है, ''अजमेर में सड़क पर भीख मांगने वाले एक मुस्लिम व्यक्ति को ललित शर्मा नामी शख्स ने पीटा और पाकिस्तान जाने की बात कही है। अपने साथियों के साथ मिलकर उसने भिखारी और उसके बच्चे के साथ दुर्व्यवहार किया। राजस्थान में इस तरह की घटना बर्दास्त नहीं की जाएगी।''












Click it and Unblock the Notifications