मुस्लिम तुष्टीकरण की वजह से देश में हर आतंकी घटना का लिंक हैदराबाद से: योगी
हैदराबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने एक और विवादित बयान दिया है। तेलंगाना के गोशामहल में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुस्लिम तुष्टीकरण की वजह से देश में कोई भी आतंकी घटना होने पर हैदराबाद का लिंक निकलता है। योगी आदित्यानाथ ने कहा कि बिना किसी का नाम लिए कहा कि कुछ पार्टियां आईएसआई (पाकिस्तान खुफिया एजेंसी) आईएस और आतंकी संगठनों के साथ काम करके देश के सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

यूपी के सीएम मे कहा, 'अगर ये मुस्लिम तुष्टीकरण नहीं होती तो देश में कहीं पर भी कोई आतंकी घटना घटित होती है, तो उसके तार इस शहर हैदराबाद से जुड़ते हुए नहीं दिखाई देते। विपक्ष पर हमला बोलते हुए योगी ने कहा कि कांग्रेस, टीआरएस और टीडीपी जैसी मुस्लिम तुष्टीकरण करने वाली पार्टियां आतंकवाद और नक्सलवाद का समर्थन करती है।
चुनावी रैली में योगी ने आगे कहा, 'यह चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन का चुनाव नहीं है। यह चुनाव हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए उज्ज्वल बनाने का चुनाव है। भारत की सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने का चुनाव है।'
तेलंगाना के गोशामहल में कांग्रेस पर हमला बोलते हुए योगी ने कहा कि कांग्रेस के वक्त आतंकियों को बिरयानी खिलायी जाती था और बीजेपी पाकिस्तानी आतंकियों को गोलियां खिलाने का काम कर रही है। बता दें कि तेलंगाना में 7 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे।
ये भी पढ़ें: तेलंगाना: शाह बोले- कांग्रेस के मेनिफेस्टो में मस्जिद-चर्च को मुफ्त बिजली, लेकिन मंदिर को नहीं












Click it and Unblock the Notifications